Advertisement

संसद में कुत्ता लेकर पहुंचीं रेणुका चौधरी, विवाद बढ़ा; राहुल गांधी ने कहा— ‘आज कुत्ता ही मेन टॉपिक’

संसद में कुत्ता लेकर पहुंचीं कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी, विवाद तेज; राहुल गांधी ने भी कसा तंज

नई दिल्ली। संसद के विंटर सेशन के पहले ही दिन एक अनोखा वाकया देखने को मिला, जब कांग्रेस सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका चौधरी अपने पालतू कुत्ते के साथ संसद परिसर में पहुंच गईं। उनके इस कदम ने पूरे राजनीतिक गलियारे में हलचल मचा दी है और मामला अब प्रिविलेज मोशन तक पहुंच गया है।

“कुत्ते नहीं काटते, काटने वाले तो संसद के अंदर हैं” — रेणुका चौधरी

जब मीडिया ने उनसे पूछा कि वे कुत्ते को संसद क्यों लेकर आई हैं, तो उन्होंने तंज भरे अंदाज़ में कहा—
“सरकार को जानवर पसंद नहीं हैं। ये बेजुबान कुत्ते नहीं काटते हैं, काटने वाले तो संसद के अंदर में हैं।”

उन्होंने आगे कहा—
“इसमें क्या तकलीफ है? गूंगा जानवर अंदर आ गया तो क्या दिक्कत है? यह काटने वाला नहीं है, काटने वाले तो और हैं पार्लियामेंट के अंदर में।”

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

राहुल गांधी भी विवाद में कूदे, बोले— ‘आज कुत्ता ही मेन टॉपिक है’

मीडिया ने इस मुद्दे पर जब लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से पूछा, तो उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा—
“मुझे लगता है कि आज कुत्ता ही मेन टॉपिक है। बेचारे कुत्ते ने क्या किया? क्या कुत्तों को यहां आने की अनुमति नहीं है? पेट्स को अंदर लाने की छूट है।”

उन्होंने तंज जारी रखते हुए कहा—
“लगता है आजकल भारत इन्हीं चीज़ों पर चर्चा कर रहा है।”

क्या नियम तोड़ा गया? प्रिविलेज मोशन की तैयारी

संसद परिसर में कुत्ता लाने पर अब रेणुका चौधरी के खिलाफ राज्यसभा में विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव (प्रिविलेज मोशन) लाया जा सकता है।

इस पर चौधरी ने कड़ा जवाब देते हुए कहा—
“अगर वे मेरे खिलाफ प्रस्ताव लाना चाहते हैं, तो ले आएं, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी भी बैलगाड़ी से संसद आए थे। हिंदू धर्म में कुत्तों का महत्व है। मैंने कोई नियम नहीं तोड़ा है।”

बीजेपी पर ‘भौं-भौं’ कर चिढ़ाया

विवाद बढ़ने के बावजूद रेणुका चौधरी नरम पड़ने को तैयार नहीं हैं। मीडिया के सवालों पर उन्होंने कुत्ते की आवाज़ की नकल करते हुए—
“भौं-भौं-भौं…”
कहकर बीजेपी पर तंज कसा।

उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।


 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47