Advertisement

नया Aadhaar App लॉन्च: अब घर बैठे बदलें आधार का मोबाइल नंबर, नाम और पता | जानें पूरा प्रोसेस

घर बैठे बदल सकेंगे Aadhaar का मोबाइल नंबर: UIDAI ने लॉन्च किया नया आधार ऐप, OTP और फेस ऑथेंटिकेशन से होगा पूरा काम

नई दिल्ली, 3 दिसंबर 2025। मोदी सरकार ने नया Aadhaar App लॉन्च कर दिया है। UIDAI द्वारा शुरू किए गए इस डिजिटल ऐप में अब लोग घर बैठे अपने आधार कार्ड का मोबाइल नंबर, नाम, एड्रेस और फोटो भी अपडेट कर सकेंगे। फिलहाल ऐप में मोबाइल नंबर अपडेट की सुविधा शुरू की गई है, जबकि नाम, पता और ईमेल जल्द ही उपलब्ध होंगे। इस प्रक्रिया में किसी भी दस्तावेज की जरूरत नहीं होगी और न ही किसी आधार केंद्र जाने की।

UIDAI का कहना है कि यह सुविधा खासकर दूरदराज़ इलाकों, वरिष्ठ नागरिकों और रोज़गार के सिलसिले में बार-बार स्थान बदलने वाले लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

ऐप से Aadhaar में मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें? (स्टेप–बाय–स्टेप)

  1. Play Store या App Store से नया Aadhaar App डाउनलोड करें।
  2. अपनी पसंद की भाषा चुनें और 12-डिजिट आधार नंबर डालें।
  3. ऐप आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से एक SMS भेजने की अनुमति मांगेगा।
  4. प्राप्त OTP डालें और आगे बढ़ें।
  5. अब आपको फेस ऑथेंटिकेशन के लिए रीडायरेक्ट किया जाएगा।
  6. फेस ऑथ पूरा होते ही 6-digit पासवर्ड सेट करें।
  7. प्रोफाइल पेज में आपका Aadhaar कार्ड दिखाई देगा
  8. नीचे स्क्रोल करें, ‘माय आधार अपडेट’ पर क्लिक करें।
  9. सबसे पहले मोबाइल नंबर अपडेट का विकल्प आएगा।
  10. निर्देश पढ़ें और कंटिन्यू करें।
  11. पहले अपना मौजूदा मोबाइल नंबर डालें और OTP वेरिफाई करें।
  12. अब नया मोबाइल नंबर डालें और OTP वेरिफाई करें।
  13. फेस ऑथेंटिकेशन होगा – बस कैमरे में देखकर एक बार आंख बंद–खोलें
  14. ₹75 का ऑनलाइन पेमेंट करें और प्रक्रिया पूरी।

UIDAI ने बताया कि ऐप से आधार अपडेट की यह प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल, तेज और सुरक्षित है। न कोई डॉक्यूमेंट, न कोई लंबी प्रक्रिया – पूरा काम मिनटों में हो जाता है।


नया आधार ऐप क्यों खास है?

  • बिना दस्तावेज खुद से Aadhaar अपडेट कर सकेंगे
  • ऐप में 5 Aadhaar प्रोफाइल तक जोड़ने की सुविधा
  • QR कोड स्कैन, सुरक्षित डेटा, बायोमेट्रिक लॉक जैसी सुविधाएँ
  • दूरदराज के नागरिकों को अब Aadhaar केंद्र जाने की जरूरत नहीं

UIDAI ने कहा कि आधार ऐप में आगे और भी अहम डिजिटल सर्विसेज़ जोड़ी जाएंगी, जिससे देशभर के नागरिकों को और सुविधा मिलेगी।


 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47