मार्कफेड का बड़ा खुलासा: 6 दिसंबर तक 1.51 लाख क्विंटल अवैध धान पकड़ा गया

प्रदेश में अवैध धान के भंडारण और परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 1.52 लाख क्विंटल से अधिक धान जब्त

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

रायपुर | 7 दिसंबर 2025।छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने से पहले अवैध रूप से धान के भंडारण और परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। मार्कफेड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 1 नवंबर से 6 दिसंबर 2025 के बीच प्रदेश में कुल 1,51,809 क्विंटल धान जब्त किया गया है।

राज्य में धान की अवैध आवक को रोकने के लिए सीमावर्ती जिलों में चेक पोस्ट स्थापित किए गए हैं और कलेक्टर की अध्यक्षता में टास्क फोर्स गठित की गई है। साथ ही, मार्कफेड द्वारा स्थापित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से खरीदी व्यवस्था की निरंतर निगरानी की जा रही है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

जिलावार जब्ती के प्रमुख आंकड़े:

सबसे अधिक जब्ती महासमुंद जिले में की गई है, जहां से 25,718 क्विंटल धान पकड़ा गया।

इसके अलावा:

धमतरी — 23,859 क्विंटल

रायगढ़ — 21,331 क्विंटल

राजनांदगांव — 14,977 क्विंटल

बलरामपुर — 9,771 क्विंटल

बेमेतरा — 6,490 क्विंटल

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध भंडारण और परिवहन के मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी। खाद्य विभाग और पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से निगरानी लगातार जारी है।