Advertisement

अंबिकापुर: वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने देखी सरगुजा पुलिस की नई कानून प्रदर्शनी, भारतीय न्याय संहिता को बताया जनता के लिए उपयोगी

जिला न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने देखा सरगुजा पुलिस की नई कानून प्रदर्शनी

भारतीय न्याय संहिता के माध्यम से न्याय प्रक्रिया को बताया आसान और अधिक तीव्र

अंबिकापुर, 06 दिसंबर 2025। सरगुजा पुलिस द्वारा शहर में लगाए गए नई आपराधिक कानून (भारतीय न्याय संहिता) की प्रदर्शनी का जिला न्यायालय अंबिकापुर के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं कानून विशेषज्ञों ने अवलोकन किया। प्रदर्शनी में नए प्रावधानों, प्रमुख धाराओं और महत्वपूर्ण आपराधिक प्रकरणों से संबंधित जानकारी को सराहा गया। अधिवक्ताओं ने कहा कि यह प्रदर्शनी आम जनता को नए कानूनों को समझाने के लिए अत्यंत उपयोगी और जागरूकता बढ़ाने वाली पहल है।

वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने प्रदर्शनी में लगाए गए चार्ट, केस उदाहरणों, दंड प्रावधानों और प्रक्रियागत बदलावों की जानकारी को स्पष्ट, सरल और जनहितकारी बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय न्याय संहिता के लागू होने से न्याय प्रक्रिया पहले की अपेक्षा अधिक सरल, पारदर्शी और तीव्र हो जाएगी।
उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे इस प्रदर्शनी को अवश्य देखें, ताकि कानून संबंधी जानकारी सीधे और आसानी से प्राप्त की जा सके।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

एक माह तक चलेगी प्रदर्शनी – जनता के लिए मददगार

सरगुजा पुलिस द्वारा आयोजित यह प्रदर्शनी एक माह तक लगातार चलेगी, ताकि अधिक से अधिक नागरिक नए कानूनों को समझ सकें। प्रदर्शनी में आने वाले नागरिकों को नए आपराधिक कानूनों के बदलाव, प्राथमिकी प्रक्रिया, दंड प्रावधान, महिला-सुरक्षा संबंधित धाराएँ, साइबर अपराध और अन्य गंभीर अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने दी हेल्प डेस्क की जानकारी

प्रदर्शनी के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री अमोलक सिंह ढिल्लों के निर्देशन में

  • थाना प्रभारी मणिपुर निरीक्षक अश्वनी सिंह
  • सहायक उपनिरीक्षक संदीप सिंह

द्वारा पुलिस हेल्प डेस्क, शिकायत दर्ज करने की नई प्रक्रिया, और डिजिटल सेवाओं की जानकारी भी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस द्वारा स्थापित हेल्प डेस्क आम जनता की सुविधा के लिए लगातार कार्यरत है।


 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47