Advertisement

सशस्त्र सेना झंडा दिवस: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया अंशदान

राष्ट्र की सुरक्षा में हमारे जवानों का योगदान अतुलनीय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर मुख्यमंत्री ने सैनिकों व शहीद परिवारों के लिए किया अंशदान

रायपुर, 7 दिसंबर 2025। सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड के सचिव ब्रिगेडियर विवेक शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सौजन्य भेंट की। इस दौरान ब्रिगेडियर शर्मा ने मुख्यमंत्री को झंडा दिवस का प्रतीक सम्मान बैज पहनाया तथा संचालनालय सैनिक कल्याण द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कल्याणकारी गतिविधियों की जानकारी दी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि

“सशस्त्र सेना झंडा दिवस हमारे वीर जवानों और उनके परिवारों के त्याग, साहस और राष्ट्रसेवा के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर है। देश की सुरक्षा में निरंतर तैनात हमारे जवानों का योगदान अतुलनीय है।”

उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि नागरिकों को चाहिए कि वे सैनिकों और शहीद परिवारों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं और उनके कल्याण हेतु सहयोग की भावना से आगे आएं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सैनिकों एवं शहीद परिवारों के कल्याण हेतु आर्थिक अंशदान प्रदान किया।

कार्यक्रम में सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते और पद्मश्री उषा बारले भी उपस्थित रहीं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47