Advertisement

सफाई कर्मकार उपकरण सहायता योजना: 12 हितग्राहियों की DBT राशि अटकी, श्रम विभाग ने बैंक विवरण अपडेट करने कहा

सफाई कर्मकार उपकरण सहायता योजना: 12 हितग्राहियों की DBT राशि अटकी, श्रम विभाग ने बैंक विवरण अपडेट करने की अपील की

रायपुर, 11 दिसंबर 2025। श्रम विभाग के छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल द्वारा संचालित सफाई कर्मकार हेतु आवश्यक उपकरण सहायता योजना के अंतर्गत चयनित 12 हितग्राहियों के बैंक खातों में 1,000 रुपये की डीबीटी राशि तकनीकी कारणों से जमा नहीं हो सकी है।

सहायक श्रमायुक्त ने जानकारी दी कि भुगतान रुकने का प्रमुख कारण गलत बैंक खाता नंबर, खाता बंद या मर्ज होना, तथा IFSC कोड में बदलाव है। विभाग ने यह भी बताया कि पंजीयन कार्ड में दर्ज मोबाइल नंबर और पते पर हितग्राहियों से संपर्क करने में असफलता भी बाधा बनी है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

✦ इन 12 हितग्राहियों की राशि लंबित

  • रामेश्वर सिंह विश्वकर्मा (442668778)
  • ममता समुन्द्रे (444439714)
  • सुमन लंगोटे (444439725)
  • सुनीता समुन्द्रे (444494816)
  • वर्षा पसेरिया (444338110)
  • प्रतिभा नायक (444597013)
  • अंबिका यादव (441849755)
  • सीमा साहू (442076245)
  • लायबानी बरिहा (441243547)
  • वनशीला तांडेकर (441727452)
  • दीपक कुमार मानकर (441239144)
  • चन्द्रिका देवांगन (447202013)

✦ 15 दिनों के भीतर बैंक विवरण जमा करना अनिवार्य

सभी हितग्राहियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने वर्तमान सक्रिय बैंक खाते (आधार लिंक अनिवार्य) का विवरण लेकर 15 दिनों के भीतर श्रम विभाग कार्यालय में उपस्थित हों, ताकि योजना राशि समय पर उपलब्ध कराई जा सके।

निर्धारित अवधि में जानकारी उपलब्ध नहीं कराने पर आवेदन निरस्त माना जाएगा, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित हितग्राही की होगी।


 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47