Advertisement

छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची पुनरीक्षण की अंतिम तिथि 18 दिसंबर, 23 दिसंबर को ड्राफ्ट लिस्ट जारी

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण: छत्तीसगढ़ में फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 18 दिसंबर, ड्राफ्ट सूची 23 दिसंबर को जारी

रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी नवीन निर्देशों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के कार्यक्रमों में संशोधन किया गया है।
तमिलनाडु और गुजरात में फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 14 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है तथा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन 19 दिसंबर 2025 को होगा।
मध्यप्रदेश एवं अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में फॉर्म जमा करने की तिथि 18 दिसंबर 2025 तक बढ़ाई गई है और ड्राफ्ट प्रकाशन 23 दिसंबर 2025 को किया जाएगा।
उत्तरप्रदेश में फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 26 दिसंबर 2025 तथा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन 31 दिसंबर 2025 को निर्धारित है।

छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से अपील की है कि वे अपने बूथ लेवल एजेंटों (BLA) के माध्यम से मतदान केंद्रवार BLO के साथ बैठकों में अनिवार्य रूप से शामिल हों। उन्होंने कहा कि स्थायी रूप से स्थानांतरित, मृत, दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाता अथवा गलत प्रविष्टियों से संबंधित सूचना 18 दिसंबर तक BLO को उपलब्ध कराएं, ताकि मतदाता सूची को अधिक शुद्ध और अद्यतन बनाया जा सके।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

प्रदेश में प्रारूप (ड्राफ्ट) मतदाता सूची 23 दिसंबर 2025 को प्रकाशित की जाएगी। विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान सभी विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर BLO द्वारा राजनीतिक दलों के BLA के साथ विशेष बैठकें आयोजित की जा रही हैं, जिनमें अनुपस्थित, मृत, स्थानांतरित तथा दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाताओं की सूची की समीक्षा की जा रही है। इन सूचियों को सर्वसम्मति से अद्यतन करने की प्रक्रिया जारी है।


छत्तीसगढ़ में विशेष गहन पुनरीक्षण का संशोधित कार्यक्रम

  • गणना चरण (एन्यूमरेशन फॉर्म भरना): 04.11.2025 से 18.12.2025
  • मतदान केंद्रों का युक्तियुक्तकरण/पुनर्व्यवस्थापन: 18.12.2025 तक
  • कंट्रोल टेबल अपडेट व ड्राफ्ट सूची तैयार करना: 19.12.2025 से 22.12.2025
  • ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन: 23.12.2025
  • दावे एवं आपत्तियाँ: 23.12.2025 से 22.01.2026
  • नोटिस चरण, सुनवाई एवं सत्यापन: 23.12.2025 से 14.02.2026
  • मतदाता सूचियों के हेल्थ मापदंडों की जांच: 17.02.2026 तक
  • मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन: 21.02.2026

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि BLO घर-घर जाकर फॉर्म वितरित कर रहे हैं, लेकिन अभी भी हजारों आवेदन आयोग तक नहीं पहुंचे हैं। ऐसे मतदाताओं को आयोग की ओर से नोटिस जारी किया जाएगा।


 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47