Advertisement

कोरबा: पत्नी से विवाद के बाद युवक 200 फीट ऊंचे जियो टावर पर चढ़ा, पुलिस ने सुरक्षित उतारा

कोरबा। जिले के रजगामार चौकी क्षेत्र अंतर्गत रावणभांटा गांव में शनिवार को एक अजीबोगरीब और सनसनीखेज घटना सामने आई। पत्नी से विवाद के बाद एक युवक करीब 200 फीट ऊंचे जियो मोबाइल टावर पर चढ़ गया और नीचे से पत्नी को बुलाने की मांग करने लगा। युवक को देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

शराब के नशे में था युवक

रजगामार चौकी प्रभारी लक्ष्मण खूंटे ने बताया कि युवक शराब के नशे में था। घर पहुंचने पर पत्नी ने शराब पीने को लेकर उसे फटकार लगाई, जिससे नाराज होकर युवक घर से निकल गया और पास ही स्थित जियो टावर पर चढ़ गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

एक घंटे की मशक्कत के बाद उतारा गया नीचे

घटना की सूचना मिलते ही रजगामार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने करीब एक घंटे तक समझाइश दी। काफी प्रयासों के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया। इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई।

युवक की पहचान करण चौहान के रूप में

पुलिस के अनुसार युवक का नाम करण चौहान है। टावर पर चढ़ने के दौरान वह जोर-जोर से चिल्ला रहा था और नीचे पत्नी को बुला रहा था। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने धैर्यपूर्वक समझाइश कर मामले को शांत कराया।

समझाइश देकर छोड़ा गया युवक

पुलिस ने युवक को नीचे उतारने के बाद उसे समझाइश दी और परिजनों के सुपुर्द कर दिया। फिलहाल मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।


file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47