Advertisement

Ajay Bhatt Statement in Parliament: ‘राम-राम भजिए, हर समस्या का समाधान हो जाएगा’, सांसद अजय भट्ट के बयान पर संसद से सोशल मीडिया तक घमासान

Ajay Bhatt Statement in Parliament: ‘राम-राम भजिए, हर समस्या का समाधान हो जाएगा’, सांसद अजय भट्ट के बयान पर संसद से सोशल मीडिया तक घमासान

नई दिल्ली।लोकसभा में मनरेगा का नाम बदलने से जुड़े विकसित भारत–जी राम जी विधेयक पर चर्चा के दौरान बीजेपी सांसद अजय भट्ट का बयान अब सियासी बहस के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है। नैनीताल–उधमपुर से सांसद अजय भट्ट ने सदन में राम नाम को लेकर ऐसा बयान दिया, जिस पर विपक्ष खासकर कांग्रेस ने कड़ा ऐतराज जताया है।


सांसद अजय भट्ट ने क्या कहा?

संसद में चर्चा के दौरान अजय भट्ट ने कहा—

“राम का सिद्ध मंत्र है, जिसको जपने से हर एक काम हो जाता है। लड़की की शादी नहीं हो रही हो—राम-राम भजिए, नौकरी नहीं लग रही हो—राम-राम भजिए, घर में कलेश हो—राम-राम भजिए, पति-पत्नी में नहीं बन रही हो—राम-राम भजिए, रिश्ता बिगड़ गया हो या फिर अगर गाय दूध नहीं दे रही हो—राम-राम भजिए। हर समस्या का समाधान हो जाएगा।”

उनका यह वीडियो अब संसद से निकलकर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो पर लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं—कुछ समर्थन में तो कुछ सवाल उठाते नजर आ रहे हैं।


कांग्रेस पर सीधा हमला

अजय भट्ट ने कहा कि योजना के नाम बदलने का सवाल ही नहीं उठता।
उन्होंने कहा—

“राम, हे राम, श्री राम, जय राम, जय-जय राम—ये 9 शब्दों का सिद्ध मंत्र है। इस मंत्र को महात्मा गांधी ने भी अपनाया था। इसमें कहीं से कहीं तक कोई गलत बात नहीं है। अगर योजना में राम का नाम आ गया तो कांग्रेस को इतनी चिढ़ क्यों हो रही है?”

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उन्होंने आरोप लगाया कि राम नाम से कांग्रेस को परेशानी हो रही है, जबकि राम का सम्मान पहले भी किया जाता रहा है।


BBG RAM G का फुल फॉर्म भी बताया

सांसद अजय भट्ट ने संसद में नए बिल का फुल फॉर्म स्पष्ट करते हुए कहा—
VBG RAM G का मतलब है—
Viksit Bharat Guarantee for Rozgar and Ajeevika Mission (Gramin)

उन्होंने कहा कि अगर इस नाम में “राम जी” शब्द आ रहा है, तो विपक्ष को इससे समस्या क्यों है।


मनरेगा नाम बदलने वाला बिल पास

लोकसभा ने मनरेगा का नाम बदलने समेत कई प्रावधानों में संशोधन करने वाले
विकसित भारत–जी राम जी विधेयक को पारित कर दिया है।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह बिल सदन में पेश किया था, जिसे बहुमत से मंजूरी मिल गई।
हालांकि, बिल के दौरान विपक्ष की ओर से जमकर हंगामा हुआ और अंततः सदन की कार्यवाही शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।


प्रियंका गांधी का आरोप

कांग्रेस की ओर से प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया था कि इस बदलाव के जरिए योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाया जा रहा है। इसी मुद्दे पर संसद में लंबी बहस चली, जिसमें अजय भट्ट का बयान चर्चा का केंद्र बन गया।


सोशल मीडिया पर सियासी तूफान

सांसद अजय भट्ट के बयान को लेकर—

  • बीजेपी समर्थक इसे आस्था और सांस्कृतिक पहचान से जोड़ रहे हैं
  • विपक्ष और आलोचक इसे योजनाओं के राजनीतिकरण का उदाहरण बता रहे हैं

फिलहाल यह बयान संसद से लेकर सोशल मीडिया तक तेज राजनीतिक बहस का विषय बना हुआ है।


 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47