दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ बड़ा कदम: 3400+ ई-बसें, अगले साल लागू होगी नई EV पॉलिसी

प्रदूषण के खिलाफ दिल्ली का बड़ा कदम: 3400 से अधिक ई-बसें सड़कों पर, नई EV पॉलिसी अगले साल

नई दिल्ली। दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण के लिए सरकार लॉन्ग टर्म सॉल्यूशंस पर योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है। इसी कड़ी में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) पर शिफ्ट किया जा रहा है। यह जानकारी दिल्ली की वरिष्ठ नेता रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की।

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

उन्होंने बताया कि डीटीसी (दिल्ली परिवहन निगम) के बेड़े में लगातार नई इलेक्ट्रिक बसें जोड़ी जा रही हैं। वर्तमान में दिल्ली की सड़कों पर 3400 से अधिक ई-बसें संचालित हो रही हैं और आने वाले समय में डीटीसी की सभी बसों को इलेक्ट्रिक करने का लक्ष्य है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

अगले साल लागू होगी नई EV पॉलिसी

रेखा गुप्ता ने जानकारी दी कि दिल्ली में अगले वर्ष ‘नई EV पॉलिसी’ लागू की जाएगी, जिससे आम जनता को इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर प्रोत्साहन मिलेगा।

नई EV पॉलिसी की प्रमुख विशेषताएं—

  • EV वाहन और सस्ते होंगे
  • पुरानी गाड़ियों की स्क्रैपिंग पर बोनस और अतिरिक्त डिस्काउंट
  • कॉलोनियों और सार्वजनिक स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन
  • बैटरी स्वैपिंग की नई व्यवस्था

प्रदूषण के खिलाफ जनभागीदारी पर जोर

उन्होंने कहा कि प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई में सरकार के साथ-साथ जनता की जिम्मेदारी भी अहम है। स्वच्छ और हरित दिल्ली के लिए इलेक्ट्रिक पब्लिक ट्रांसपोर्ट एक बड़ा और प्रभावी कदम साबित होगा।