MP Health Crisis: बच्चों की मौत, ICU में चूहे और HIV संक्रमित खून, फिर भी इस्तीफा नहीं: जीतू पटवारी

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतेंद्र (जीतू) पटवारी ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवा को खुद इलाज की ज़रूरत है और हाल की घटनाएं इसकी भयावह तस्वीर पेश कर रही हैं।

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

जीतू पटवारी ने एक के बाद एक गंभीर घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि—

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
  • छिंदवाड़ा में 20 से अधिक बच्चों की जहरीली कफ सिरप पीने से मौत हो गई
  • इंदौर के एमवाय अस्पताल में चूहों ने दो नवजात बच्चों को कुतरकर मार डाला
  • जबलपुर मेडिकल कॉलेज के ICU में चूहे मरीजों के बेड पर घूमते दिखाई दिए
  • सतना में 6 बच्चों को HIV पॉजिटिव खून चढ़ा दिया गया, जिससे वे संक्रमित हो गए
  • अब फिर सतना के अस्पताल के ICU में चूहे मरीजों का खाना खाते हुए नजर आए

पटवारी ने सवाल उठाया कि इतनी भयावह घटनाओं के बावजूद भाजपा सरकार के स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला से इस्तीफा क्यों नहीं लिया जा रहा। उन्होंने कहा कि “छोटे-छोटे बच्चों की जान जाने के बाद भी मंत्री बिना किसी शर्म के पद पर बने हुए हैं।”

सरकार पर सीधा सवाल

कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को टैग करते हुए पूछा कि आखिर ऐसी क्या मजबूरी है कि लगातार हो रही मौतों और लापरवाही के बावजूद जिम्मेदार मंत्री पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही।