Advertisement

कांग्रेस के घोषणा पत्र के दो तिहाई वादों को कांग्रेस सरकार ने ढाई साल में पूरा किया-सुनील सिंह

कांग्रेस के घोषणा पत्र के दो तिहाई वादों को कांग्रेस सरकार ने ढाई साल में पूरा किया-सुनील सिंहवादाखिलाफी के झूठे प्रोपेगेंडा को जनता सफल नहीं होने देगी- सुनील सिंह
बलरामपुर/18 जुलाई 2021। जिला कांग्रेस कमेटी बलरामपुर रामानुजगंज के प्रवक्ता सुनील सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने जो वादा किया भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार उसे पूरा कर रहे है। नेता प्रतिपक्ष सहित भाजपा के बूथ स्तर तक के नेता ठीक से पढ़ कर याद कर लें कि कांग्रेस सरकार ने किन चौबिस वायदों को पूरा किया है, पहले नंबर पर किसानों का कर्जा माफ किया, 2. 2500 रू. में धान की खरीदी की गयी, 3. किसानों का जल कर माफ किया गया, 4. 5 डिसमिल से कम जमीनों की बंद रजिस्ट्री शुरू की गयी, 5. लोहंडीगुड़ा में किसानों की जमीने वापस, 6. राजीव गांधी किसान न्याय योजना में धान, मक्का, गन्ना, कोदो, दहलन उत्पादक किसानों को प्रतिवर्ष राजीव गांधी न्याय योजना सहायता, 7. भूमिहीन कृषि मजदूरों की आय सुनिश्चित करने न्याय योजना शुरू, 8. तेंदूपत्ता संग्राहकों का मानदेय बढ़ाया, 9. युवाओं को सरकारी नौकरी के द्वारा खोले गये शिक्षकों प्राध्यापकों सहित विभिन्न विभागों में सीधी भर्ती शुरू, 10. आउट सोर्सिंग बंद किया गया, 11. गोधन न्याय योजना से गोवंश संरक्षण, 12. नरवा, गरवा, घुरवा, बारी से ग्रामीण अर्थव्यवस्था सिंचाई के साधन सुदृढ़ करने का काम, 13. बस्तर में बायोटेक किसान हब की स्थापना, 14. डेयरी विकास के मद में 530 डेयरी स्थापित, 15. कृषक जीवन ज्योति में निःशुल्क विद्युत 5 हार्स पावर तक, 16. 7 से बढ़ाकर 31 लघु वनोपज का समर्थन मूल्य में खरीदी, 17. जनजाति विकास के लिये पृथक सचिवालय स्थापित, 18. मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की स्थापना, 19. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सेवा योजना के तहत 20 लाख तक इलाज की सुविधा, 20. गांव, मोहल्लों, शहरी स्लम में घर-घर तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने का वायदा पूरा, 21. आंगनबाड़ी, मध्यान्ह भोजन रसोईयों के वेतन में वृद्धि का वायदा पूरा, 22. औद्योगिक विकास के वायदे को पूरा करने भूमि की दरों में 30 प्रतिशत की कमी सिंगल विंडों की स्थापना की गयी, 23. 400 यूनिट तक बिजली बिल आधा किया गया, 24. शिक्षाकर्मियों का 2 वर्ष पूर्ण होने पर संविलियन किया गया, 25. कृषि उत्पादों के प्रसंस्करण के लिये हर ब्लाकों में फूड पार्क के लिये जमीन आवंटित, कोण्डागांव, सिंगारभाट में कार्य प्रगति पर।कांग्रेस ने कहा जो लोग 15 साल तक तीन बार सरकार चलाने के बाद जनता से किये वायदों को पूरा नहीं किये, कौन सी नैतिकता से बात बात पर कांग्रेस सरकार से ढाई साल में जन घोषणा पत्र के वायदों का हिसाब मांग रहे है। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुनील सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने अपने जन घोषणा पत्र के 36 प्रमुख वायदों में से 24 से अधिक वायदों को पूरा कर चुकी है। ढाई साल के कार्यकाल में सरकार ने आधा समय कोरोना महामारी से निपटने में लगाया उसके बावजूद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस सरकार की अपने वायादों को पूरा करने की प्रतिबद्धता ही है कि पांच साल के लिये किये गये 36 वायदों में 24 वायदों को सरकार ने पूरा कर दिखया और अन्य महत्वपूर्ण वायदों को पूरा करने के लिये कार्यवाहियां शुरू की जा चुकी है।जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुनील सिंह ने कहा कि यह तो वे प्रमुख वायदे है जिनका उल्लेख जन घोषणा पत्र में था इसके अलावा कांग्रेस सरकार ने नये मेडिकल कालेज, कृषि उद्यानिकी कालेज, स्वास्थ्य सुविधाओं की बढ़ोत्तरी, रोजगार मूलक कार्यक्रमों को चलाकर राज्य की जनता के सशक्तीकरण के मार्ग खोले। जन घोषणा के प्रमुख वायदों शराबबंदी के लिये कमेटी बना कर कार्यवाही शुरू, युवाओं को मानदेय भत्ता के लिये भी कमेटी बनाई गयी है, जो अध्ययन कर रही कि किस प्रकार युवाओं को सामाजिक व रचनात्मक कार्य से जोड़ा जाये।जिला प्रवक्ता ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत गांव तक पहुंचने के लिए पक्की सड़कें बनाई जा रही हैं वहीं दूसरी ओर राज्य के विभिन्न सड़कों को भी जो कि पिछले 15 सालों में बनाई गई और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी उन्हें दुरुस्त भी किया जा रहा है। सुनील सिंह ने यह भी कहा है कि भाजपा नेता एक बार अपने गिरेबान में झांके और बतायें कि 2003 में हर आदिवासी परिवार को 10 लीटर दूध वाली जर्सी गाय देने का वायदा, हर आदिवासी परिवार से एक को सरकारी नौकरी देने का वायदा, हर बेरोजगार को 500 भत्ता देने का वायदा, किसानों को पूरे पांच साल 300 बोनस का वायदा, 2100 में धान खरीदी का वायदा डाक्टर रमन की सरकार ने 15 सालों में क्यों पूरी नहीं किया? छत्तीसगढ़ में भाजपा की प्रभारी सहित चौक चौराहों पर भाजपा के कार्यकर्ता जिस तरह से कांग्रेस के कार्यों पर सवाल खड़े कर रही हैं उन्हें छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार द्वारा किए कार्यो की पूरी जानकारी प्राप्त करके और फिर बात करनी चाहिए वादों के मुताबिक किए गए कार्यों की जानकारी ना होने के कारण भारतीय जनता पार्टी राजधानी से लेकर प्रदेश के गांव-गांव तक वादा खिलाफी करने की बात करके माहौल बनाने की कोशिश कर रही है पर जनता समझ चुकी है और भाजपा के मंसूबों को सफल नहीं होने देगी।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05