Advertisement

CG Weather Update: रायपुर में धुंध, उत्तरी छत्तीसगढ़ में घना कोहरा और कड़ाके की ठंड

CG Weather Update: रायपुर समेत कई जिलों में धुंध और घना कोहरा, अंबिकापुर में 5 डिग्री तक गिरा तापमान

रायपुर। राजधानी रायपुर में आज 23 दिसंबर को धुंध छाए रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। दुर्ग संभाग के एक-दो स्थानों पर शीत लहर की स्थिति भी बनी रही।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरबा, सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर और बलरामपुर जिलों में एक-दो पॉकेट में घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं।

उत्तरी छत्तीसगढ़ के इलाकों में बीते तीन दिनों से सुबह के समय जीरो विजिबिलिटी की स्थिति बनी हुई है। इन क्षेत्रों में पिछले दस दिनों से रात का न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। फिलहाल पूरा राज्य कड़ाके की ठंड की चपेट में है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटों के दौरान बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कुछ जिलों में घना कोहरा बना रह सकता है, जिससे आम जनजीवन और यातायात प्रभावित हो सकता है।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47