छत्तीसगढ़ राज्य रायपुर रायपुर : वन मंत्री अकबर ने पौध रोपण कार्य को गति के साथ पूर्ण करने दिए निर्देश Ashish Sinha Jul 18, 2021 0 रायपुर : वन मंत्री अकबर ने पौध रोपण कार्य को गति के साथ पूर्ण करने दिए निर्देश वन विभाग द्वारा किया जा रहा एक करोड़ पौधे का रोपण> रायपुर, 18 जुलाई, 2021वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा राज्य में चालू वर्ष 2021-22 के दौरान विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 99 लाख 45 हजार पौधों का रोपण किया जा रहा है। इसका रोपण 13 हजार 905 हेक्टेयर रकबा में होगा। इसमें विभाग द्वारा रोपण का कार्य तेजी से जारी है। वन मंत्री अकबर ने वर्तमान में पौध रोपण के कार्य को प्राथमिकता देते हुए गति के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री राकेश चतुर्वेदी ने बताया कि इनमें वन विभाग द्वारा आरडीएफ योजना के अंतर्गत 4 हजार 408 हेक्टेयर रकबा में 44 लाख 74 हजार तथा आरडीबीएफ योजना के अंतर्गत 460 हेक्टेयर रकबा में एक लाख 84 हजार पौधों का रोपण किया जा रहा है। इसी तरह ग्राम वन समितियों के माध्यम से 100 हेक्टेयर रकबा में 4 हजार औषधीय पौधों, अतिक्रमण व्यवस्थापन के बदले वृक्षारोपण कार्यक्रम में 30 हेक्टेयर रकबा में 35 हजार, पथ रोपण योजना के तहत 28 हेक्टेयर रकबा में 28 हजार, नदी तट रोपण के अंतर्गत 102 हेक्टेयर रकबा में एक लाख 12 हजार तथा पर्यावरण वानिकी कार्यक्रम के तहत तीन हेक्टेयर रकबा में 3 हजार पौधों का रोपण जारी है। इनमें कैम्पा के तहत 4 हजार 407 हेक्टेयर रकबा में 41 लाख 68 हजार, मनरेगा के अंतर्गत 4 हजार 316 हेक्टेयर रकबा में 6 लाख, हरियर कोष कार्यक्रम के अंतर्गत 47 हेक्टेयर रकबा में 47 हजार और अन्य योजनाओं के अंतर्गत 350 हेक्टेयर रकबा में 2 लाख 92 हजार पौधों का रोपण जारी है। इनमें वनवृत्त बिलासपुर के अंतर्गत 2 हजार 980 हेक्टेयर रकबा में 22 लाख 84 हजार पौधों का रोपण किया जा रहा है। इसी तरह दुर्ग वन वृत्त के अंतर्गत 3 हजार 37 हेक्टेयर रकबा में 3 लाख 26 हजार तथा जगदलपुर वन वृत्त के अंतर्गत एक हजार 11 हेक्टेयर रकबा में 9 लाख 26 हजार पौधों का रोपण जारी है। इसके अलावा कांकेर वन वृत्त के अंतर्गत 535 हेक्टेयर रकबा में 4 लाख 26 हजार, रायपुर वनवृत्त के अंतर्गत 934 हेक्टेयर रकबा में 7 लाख 93 हजार तथा सरगुजा वनवृत्त के अंतर्गत 5 हजार 408 हेक्टेयर रकबा में 51 लाख 90 हजार पौधों का रोपण किया जा रहा है। रायपुर : वन मंत्री अकबर ने पौध रोपण कार्य को गति के साथ पूर्ण करने दिए निर्देश
छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग न्यूज़ राज्य दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने भाटापारा-हथबंध स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन सेक्शन में ऑटो सिग्नलिंग के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य के कारण ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया Praveen Jul 22, 2026
छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग न्यूज़ राज्य छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया Praveen Jul 22, 2026
छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग न्यूज़ राज्य छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर 17.52 लाख रुपए की कथित धोखाधड़ी का आरोप लगा Praveen Jul 22, 2026
छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग न्यूज़ राज्य छत्तीसगढ़ के धमतरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बरसते पानी के बीच नगर निगम का घेराव किया Praveen Jul 22, 2026
छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग न्यूज़ राज्य आबकारी विभाग ने रायपुर-आरंग मार्ग पर कार्रवाई करते हुए 30 पेटी अवैध शराब जब्त की Praveen Jul 22, 2026
छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग न्यूज़ राज्य कोरबा जिले के लेमरू थाना क्षेत्र के ग्राम नकिया में उफनते सांचर नाले को पार करते समय एक 28 वर्षीय युवक बाइक समेत बह गया Praveen Jul 22, 2026
छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग न्यूज़ राज्य बालोद पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज 17 मामलों में जब्त करीब 29.52 लाख रुपए के गांजा और नशीले पदार्थ नष्ट किए Praveen Jul 22, 2026
छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग न्यूज़ राज्य राहुल गांधी के समर्थन में छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लोकभवन के बाहर प्रदर्शन किया Praveen Jul 22, 2026
छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग न्यूज़ राज्य छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने 2 युवकों को गिरफ्तार किया Praveen Jul 22, 2026
छत्तीसगढ़ सरगुजा NEET 2027 New Batch Ambikapur: एडवांस एकेडमी में नए बैच की घोषणा, 90% तक स्कॉलरशिप Ashish Sinha Jul 21, 2026
ताजा ख़बरें बॉलीवुड के सीनियर एक्टर नसीरुद्दीन शाह प्रोटेस्ट के बीच बच्चों के साथ हुई मारपीट और बर्बरता देख भावुक हो गए Praveen Jul 22, 2026
ताजा ख़बरें मंगलवार को अमिताभ बच्चन ने एक पोस्ट शेयर कर लिखा ‘अस्पताल में, एक सर्जरी के बाद और आईसीयू में, अनुभवी डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की देखभाल में, फिर अस्पताल से छुट्टी और घर वापसी Praveen Jul 22, 2026
ताजा ख़बरें कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए मंगलवार को बेलफास्ट से ग्लासगो पहुंची टीम को परेशानी का सामना करना पड़ा Praveen Jul 22, 2026
ताजा ख़बरें IPL-2009 को साउथ अफ्रीका में आयोजित कराने से जुड़े 15 साल पुराने फेमा (FEMA) मामले में पूर्व IPL चेयरमैन ललित मोदी को बड़ी राहत मिली Praveen Jul 22, 2026