Advertisement

सचिन पायलट का भाजपा पर हमला: केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्ष को डराया जा रहा

बेंगलुरु। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए भाजपा पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया। इस प्रेस वार्ता में कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार भी मौजूद रहे।

सचिन पायलट ने कहा कि भाजपा लगातार ईडी और अन्य केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल विपक्षी दलों को डराने और परेशान करने के लिए कर रही है। उन्होंने कहा कि यह अब कोई छिपी हुई सच्चाई नहीं रह गई है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी राष्ट्रीय मुद्दों पर एक मजबूत और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में उभरे हैं, जिन्हें जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उन्होंने आगे कहा कि जैसे ही संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने वाला था, उसी समय नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी द्वारा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई। हालांकि, अदालत ने इस चार्जशीट पर संज्ञान तक नहीं लिया, जिससे मामले के पीछे की राजनीतिक मंशा उजागर हो गई।

सचिन पायलट ने इसे लोकतंत्र पर दबाव बनाने की कोशिश बताते हुए कहा कि कांग्रेस ऐसी राजनीति का डटकर मुकाबला करती रहेगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47