Advertisement

रायपुर : राजधानी में ओलंपिक कैंपेन के अंतर्गत भारतीय खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन हेतु 4 सेल्फी पांईट स्थापित

रायपुर : राजधानी में ओलंपिक कैंपेन के अंतर्गत भारतीय खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन हेतु 4 सेल्फी पांईट स्थापित

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

रायपुर, 18 जुलाई 2021राजधानी रायपुर के चार विभिन्न स्थानों में टोक्यो 2020 ओलम्पिक्स कैंपेन के अंतर्गत भारतीय खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए सेल्फी पांईट स्थापित किए गए है। यह सेल्फी पांईट भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय नई दिल्ली से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुसार संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण छत्तीसगढ़ द्वारा बुढ़ातालाब, तेलीबांधा तालाब, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय प्रवेश द्वार और सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में स्थापित है।संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त फोटो सेल्फी पांईट पर स्थानीय खिलाड़ी, युवा, खेल प्रेमी एवं आम जनता अपना फोटो लेकर I#Cheer4India Tokyo 2020 एवं http://www.facebook.com/CGSportsYW/ में टैग करते हुए टोक्यो में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर सकेंगे। साथ ही साथ भारतीय खेल प्राधिकरण एवं भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन के तत्वाधान में रोड टू टोक्यो 2020 क्यूज 22 जुलाई 2021 तक ऑनलाईन के माध्यम से आयोजित किया जा रहा है। इस हेतु लिंक https://fitindia.gov.in/road-to-tokyo-2020/Ngwjw1F8RQ+K9gjvFTXYqg अथवा https://shorturl.at/qCOTX के माध्यम से शामिल हो सकते हैं। यह क्वीज प्रतियोगिता सभी आयु वर्ग हेतु उपलब्ध है। भागयशाली विजेता का इंडियन टीम की जर्सी तथा भारतीय ओलंपियन खिलाड़ियों से मिलने का मौका भी मिलेगा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57