Advertisement

कोरिया : कलेक्टर के निर्देश पर जिला मुख्यालय में 17 मेडिकल स्टोर्स की औचक जांच, 6 में मिली अनियमितताएं

कोरिया : कलेक्टर के निर्देश पर जिला मुख्यालय में 17 मेडिकल स्टोर्स की औचक जांच, 6 में मिली अनियमितताएं

जन औषधि केंद्र सहित कई दवा दुकानों में एक्सपायर दवाएं बरामद, एक पैथोलॉजी लैब सील

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कोरिया 18 जुलाई 2021कलेक्टर श्याम धावड़े के निर्देश पर स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़े सभी पहलुओं में सुधार की कार्यवाही लगातार की जा रही है। गत दिवस मध्य रात्रि कलेक्टर धावड़े द्वारा जिला अस्पताल के औचक निरीक्षण के दौरान बन्द पाए गए जन औषधि केन्द्र की आज विशेष जांच की गई।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुणाल दुदावत ने सहायक औषधि नियंत्रक के साथ जन औषधि केंद्र की जांच की। यहां अधिकांश दवाएं कालातीत पाई गईं जिस पर दवाओं को सील करते हुए केंद्र को विस्तृत जांच में लिया गया।
इसके साथ ही कलेक्टर धावड़े के निर्देश पर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने खाद्य एवं औषधि नियंत्रण विभाग की टीम के साथ जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के सभी 17 मेडिकल स्टोर की जांच की।
जांच के दौरान टीमों ने दवाइयों के उचित भंडारण, जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता, प्रतिबंधित दवाओं के विक्रय, दवाओं की बिक्री के रजिस्टर, कालातीत दवाओं के संधारण सहित अनेक बिंदुओं पर विस्तार से जांच की।
जिन दुकानों में किसी भी विषय में अनियमितता पाई गई उसे जांच के दायरे में लेते हुए कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर दिया गया है।
जांच टीम को मुख्यालय की 6 मेडिकल स्टोर में दवाओं के भंडारण, आवश्यक दस्तावेज के संधारण ना किए जाने के अलावा अन्य कई अनियमितताएं मिली हैं।
जिसके सम्बन्ध में सभी को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया जा रहा है। सहायक औषधि नियंत्र संजय नेताम ने बताया कि जांच टीम को शहर के बड़ेरिया मेडिकल स्टोर, बालाजी मेडिकल स्टोर, जीवनदीप मेडिकल स्टोर, लक्ष्मी मेडिकल स्टोर, सनजीवनी मेडिकल स्टोर और अजय मेडिकल में कमियां मिली हैं।
इन सभी को कलेक्टर के निर्देश पर जारी कारण बताओ नोटिस का जवाब मिलने के बाद दोषियों पर ड्रग एवं कॉस्मेटिक एक्ट के तहत आगे की कार्यवाही की जाएगी। इसके अलावा कुछ पैथोलॉजी लैब भी जांच के दायरे में लिए गए।
टीम द्वारा पैथोलॉजी लैब की औचक जांच कर पंजीकरण सहित कई बिंदुओं पर जांच के बाद उनके दस्तावेज की जांच की गई। पैथोलॉजी की जांच में अनियमित रूप से चल रहे हेल्थ केयर पैथोलॉजी लैब को ब्लड कलेक्शन की बिना अनुमति के संचालित पाए जाने पर सील कर दिया गया है।
इस पूरी कार्यवाही के दौरान अपर कलेक्टर सुखनाथ अहिरवार, एस डी एम एसएस दुबे, सहायक औषधि नियंत्रक संजय नेताम, मुख्यालय के तहसीलदार मनमोहन सिंह, औषधि निरीक्षक आलोक मिंज सहित अन्य जांच अधिकारी शामिल रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47