छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यरायपुर

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने 62 प्रतिभागियों का दल हुआ रवाना

बलरामपुर : छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने 62 प्रतिभागियों का दल हुआ रवाना

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक

कलेक्टर विजय दयाराम के. ने प्रतिभागी खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

कलेक्टर विजय दयाराम के. ने राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले जिले के 62 प्रतिभागियों को संयुक्त जिला कार्यालय के परिसर से हरी झण्डी दिखाकर रायपुर के लिए रवाना किया। गौरतलब है कि प्रदेश की राजधानी रायपुर में 08 से 10 जनवरी 2023 तक राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है। छत्तीसढ़िया ओलंपिक का शुभारंभ ग्राम स्तर से लेकर जिला स्तर, संभाग स्तर तक सम्पन्न हो चुका है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के विलुप्त हो रहे पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की शुरूआत की है, जिसमें छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल गिल्ली-डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी, बाटी (कंचा), बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़, लम्बी कूद जैसे 14 प्रकार के खेलों को शामिल किया गया है।
रायपुर के अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित होने वाले छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के 62 खिलाड़ी हिस्सा लेकर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसी तारतम्य में कलेक्टर श्री विजय दयाराम के., पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग, वनमण्डलाधिकारी श्री विवेकानन्द झा व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती रेना जमील ने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों को उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कलेक्टर ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी जिले के राजदूत बनकर जा रहे हैं, तथा प्रतियोगिता में शामिल होकर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे, आप सभी लोगों को एक मंच मिला है, इस मंच के माध्यम से आप बेहतर प्रदर्शन कर जीत दर्ज करें, तथा आप सभी वहां टीम भावना का परिचय देते हुए जिले का नाम रौशन करें। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि ऐसे खिलाड़ी जो राज्य स्तर पर जीत कर आयेंगे, उन्हें आगामी गणतंत्र दिवस में सम्मानित किया जायेगा।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) प्रशांत कतलम, संयुक्त कलेक्टर आर.एन.पाण्डेय, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भरत कौशिक, उप पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) डी.के. सिंह, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के.के.जायसवाल, तहसीलदार बलरामपुर सुरेश राय, नायाब तहसीलदार श्रीमती संगीता साय, छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के जिला नोडल अधिकारी अभिषेक गुप्ता, जिला खेल अधिकारी मारकुश कुजूर सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!