Advertisement

छत्तीसगढ़ के किसानों को बड़ी राहत: खरीफ 2025–26 में तुअर, उड़द, मूंग सहित 5 फसलों की MSP पर खरीद को केंद्र की मंजूरी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए केंद्र सरकार ने एक अहम और राहत भरा निर्णय लिया है। खरीफ विपणन वर्ष 2025–26 के लिए राज्य के किसानों से तुअर, उड़द, मूंग, सोयाबीन और मूंगफली की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद को स्वीकृति प्रदान की गई है।

इस निर्णय की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह फैसला किसानों के हित में दूरदर्शी कदम है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का हृदय से आभार व्यक्त किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मुख्यमंत्री ने कहा कि MSP पर दलहन और तिलहन फसलों की खरीद से न केवल किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलेगा, बल्कि इससे दलहन एवं तिलहन उत्पादन को भी प्रोत्साहन मिलेगा। साथ ही यह निर्णय किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करते हुए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा।

राज्य सरकार के अनुसार, इस फैसले से छत्तीसगढ़ के लाखों किसानों को सीधा लाभ मिलेगा और कृषि क्षेत्र में स्थिरता आएगी। किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47