Advertisement

धान खरीदी व्यवस्था से किसान राजकुमार यादव को लाभ, महाराजगंज केंद्र में 96 क्विंटल धान विक्रय

धान खरीदी की सुचारू व्यवस्था का राजकुमार यादव ने उठाया लाभ

महाराजगंज उपार्जन केंद्र में 96 क्विंटल धान का सफल विक्रय

बलरामपुर, 07 जनवरी 2026।  राज्य शासन द्वारा लागू की गई सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी धान खरीदी व्यवस्था का लाभ बलरामपुर विकासखण्ड के ग्राम महाराजगंज निवासी किसान श्री राजकुमार यादव ने उठाया है। उन्होंने महाराजगंज स्थित उपार्जन केंद्र में 96 क्विंटल धान का सफलतापूर्वक विक्रय किया।

राजकुमार यादव ने बताया कि धान विक्रय की पूरी प्रक्रिया सरल, सुगम और पूरी तरह पारदर्शी रही। उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा और सभी औपचारिकताएं तय समय पर पूर्ण हुईं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)
sjjj
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)

किसान राजकुमार यादव अपने कृषि भूमि में परिश्रमपूर्वक खेती करते हैं। उन्होंने कहा कि पारदर्शी धान खरीदी व्यवस्था से किसानों की आय में वृद्धि हुई है। इस प्रणाली ने छोटे और मध्यम किसानों के आत्मविश्वास को बढ़ाया है और भविष्य को लेकर भरोसा और उम्मीद पहले से अधिक मजबूत हुई है।

उन्होंने शासन एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर धान खरीदी और भुगतान की सुनिश्चित व्यवस्था किसानों के हित में एक सराहनीय एवं राहत देने वाली पहल है।


 

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05