ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

ओडिशा के गंजम में पुलिस ने डकैती गिरोह का भंडाफोड़ किया, 14 गिरफ्तार

ओडिशा के गंजम में पुलिस ने डकैती गिरोह का भंडाफोड़ किया, 14 गिरफ्तार

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

बरहामपुर, दो जून ओडिशा के गंजम जिले में एक बड़े डकैती गिरोह का भंडाफोड़ करने के दौरान सात नाबालिगों समेत 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

उनमें से कम से कम 10 एक बस लूटने की योजना का हिस्सा थे, और बुधवार रात जब पुलिस ने छापा मारा तो वे भंजनगर शहर के बाहरी इलाके में एक मंदिर के पास इकट्ठे हुए थे।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

भंजनगर पुलिस थाने के निरीक्षक धीरेश दास ने बताया कि बाद में चार अन्य संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने कहा कि जांच से पता चला है कि गिरोह भंजनगर और उसके आसपास डकैती के कई मामलों में शामिल था।

पुलिस अधिकारी के अनुसार, उनके पास से 39 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, तीन तलवारें, तीन कच्चे बम, मिर्च पाउडर और तीन मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं।

दास ने कहा, “हम उचित सत्यापन के बाद मोबाइल फोन मालिकों को सौंप देंगे।”

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!