Advertisement

चीन–बीजेपी बैठक पर टी.एस. सिंहदेव का हमला, बोले– BJP-RSS भारत की संप्रभुता के लिए खतरा

नई दिल्ली, 13 जनवरी 2026 — कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टी.एस. सिंहदेव ने बीजेपी-RSS और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (CCP) के बीच हुई बैठक को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सवाल उठाया कि बैठक के ठीक अगले दिन चीन द्वारा भारतीय जमीन पर दावा किए जाने का देश क्या अर्थ निकाले।

टी.एस. सिंहदेव ने सोशल मीडिया पोस्ट में पूछा कि आखिर उस बैठक में क्या बातचीत हुई, जिसके बाद चीन भारत की संप्रभुता को चुनौती देने लगा। उन्होंने आरोप लगाया कि चीन लगातार भारतीय सेनाओं की घुसपैठ करता रहा है और इसके बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवानों के बलिदान के बाद भी चीन को “क्लीन चिट” दी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

चीन–पाकिस्तान गठजोड़ पर भी सवाल

सिंहदेव ने कहा कि चीन न सिर्फ भारत की सीमाओं पर आक्रामक रवैया अपनाए हुए है, बल्कि वह पाकिस्तान को भारत के खिलाफ तकनीकी और सैन्य सहायता भी देता रहा है। इसके बावजूद मोदी सरकार चीन के साथ बड़े पैमाने पर व्यापारिक रिश्ते बनाए हुए है, जिससे उसे आर्थिक लाभ मिल रहा है।

‘लाल आंख’ से गुपचुप मुलाकात तक

कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री मोदी के पुराने बयानों का जिक्र करते हुए कहा कि जो चीन कभी चुनावी भाषणों में “लाल आंखें दिखाने” का विषय था, वही आज गुपचुप बैठकों के जरिए भारत की आंखों में धूल झोंक रहा है।

BJP-RSS पर गंभीर आरोप

टी.एस. सिंहदेव ने साफ शब्दों में कहा कि BJP-RSS भारत की संप्रभुता और लोकतंत्र—दोनों के लिए खतरा बन चुके हैं, और दुर्भाग्यवश यही आज के सत्ताधारियों की सच्चाई है।

उनका यह बयान ऐसे समय में आया है, जब चीन के सीमा विवाद और भारत की विदेश व सुरक्षा नीति को लेकर राजनीतिक बहस तेज़ होती जा रही है।


 

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57