ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़

नर्सरी की छात्रा से सफाई कर्मी ने किया दुष्कर्म : हफ्तेभर मासूम बच्ची के साथ करता रहा घिनौनी हरकत…इस तरह हुआ हैवानियत का खुलासा..!!

नई दिल्ली। राष्ट्रिय राजधानी दिल्ली के हौज खास स्थित एक स्कूल में नर्सरी की छात्रा के साथ सफाईकर्मी द्वारा दुष्कर्म करने की वारदात सामने आई है. स्कूल में तैनात सफाईकर्मी करीब एक सप्ताह से बच्ची के साथ दुष्कर्म कर रहा था. पुलिस ने आरोपी सफाईकर्मी अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

मां से कम खाना मांगा तो खुला राज

बच्ची ने रविवार की शाम को अपनी मां से स्कूल की टिफिन में भोजन कम देने को कहा। मां ने इसका कारण पूछा तो पीड़िता बच्ची ने बताया कि अधिक भोजन करने पर पेट में दर्द होगा और शौचालय जाने पर कोई देख लेगा। मां ने पूछा कि कौन देख लेगा तो बच्ची ने बताया कि स्कूल में शौचालय जाने पर सफाई वाले अंकल देखते हैं और बैड टच करते हैं।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

पीड़िता ने पुलिस को स्कूल में जगह दिखाई और आरोपित की पहचान भी की। इसके बाद मंगलवार को महिला आयोग की काउंसलर के सामने बच्ची और उसकी मां के बयान दर्ज किए गये। जांच में सामने आया है कि आरोपित सफाईकर्मी करीब एक हफ्ते से बच्ची का यौन शोषण कर रहा था। मामले में स्कूल की लापरवाही भी सामने आई है।

स्कूल की लापरवाही आई सामने

इस पूरे मामले में स्कूल की बड़ी लापरवाही सामने आई है. शिक्षा विभाग के सर्कुलर के अनुसार छोटे बच्चों को अकेले बाथरूम नहीं भेजना है. अगर बच्चे को लौटने में दो से तीन मिनट की देरी होती है तो टीचर को जाकर देखना होता है. लेकिन इस मामले में इन नियमों का पालन नहीं किया गया है जिसकी वजह से वारदात हुई है.

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!