Advertisement

CGMSC निर्माण कार्यों में सुरक्षा मानकों का पालन जरूरी: कलेक्टर अजीत वसंत

CGMSC के निर्माण कार्यों में सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखें – कलेक्टर अजीत वसंत

सभी विभागों को निर्माणाधीन कार्य समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण पूर्ण करने के निर्देश

अंबिकापुर, 15 जनवरी 2026/कलेक्टर अजीत वसंत ने गुरुवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में जिले के विभिन्न निर्माण विभागों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने अलग-अलग विभागों द्वारा कराए जा रहे निर्माणाधीन कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली और सभी स्वीकृत कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों के साथ पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए।

कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि भवन निर्माण कार्यों में अंतिम किस्त की राशि तभी जारी की जाएगी, जब निर्माण पूर्ण होने के बाद संबंधित संस्था को विधिवत हैंडओवर किया जाएगा। उन्होंने शैक्षणिक संस्थानों के भवनों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

मां महामाया एयरपोर्ट के कार्य समय पर पूरे हों

बैठक में कलेक्टर ने मां महामाया एयरपोर्ट में चल रहे निर्माण एवं सुधार कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शेष कार्यों के कारण एयरपोर्ट संचालन में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आनी चाहिए, इसलिए सभी कार्यों को गंभीरता से लेते हुए समय-सीमा में पूर्ण किया जाए।

DMF कार्यों में दस्तावेजों की पूर्णता जरूरी

डीएमएफ अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने निर्देश दिए कि शेष कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि राशि प्राप्त करने से पूर्व संबंधित विभाग डीएमएफ शाखा से संपर्क कर सभी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराएं, ताकि भुगतान में किसी प्रकार की समस्या न हो।
उन्होंने बताया कि स्वीकृत कार्यों के लिए पहले 50 प्रतिशत राशि दी जाएगी, शेष राशि कार्य पूर्ण होने पर जारी की जाएगी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

विवादों का त्वरित समाधान और सतत मॉनिटरिंग

कलेक्टर ने कहा कि निर्माण कार्यों के दौरान यदि कोई राजस्व, स्थल विवाद या भूमि आबंटन से संबंधित समस्या हो, तो तत्काल एसडीएम एवं तहसीलदार से संपर्क कर समाधान किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग के निर्देश दिए और किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त रुख अपनाने की चेतावनी दी।

CGMSC अंतर्गत भवनों में सुरक्षा मानकों पर विशेष जोर

उन्होंने CGMSC के अंतर्गत बनने वाले भवनों में सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही भू-अर्जन से जुड़े मामलों पर विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

GEM पोर्टल और नगरीय कार्यों की समीक्षा

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि GEM पोर्टल से खरीदी में कोई अतिरिक्त नियम या शर्त न जोड़ी जाए।
उन्होंने अंबिकापुर नगरीय क्षेत्र के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों, अधोसंरचना मद के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। वर्ष 2024-25 के कार्य आगामी 2–3 माह में पूर्ण करने तथा 2025-26 के कार्यों को शीघ्र प्रारंभ कर अप्रैल–मई तक छोटे कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने बारिश से पहले सड़कों के निर्माण कार्य पूर्ण कराने पर विशेष जोर दिया।

सांसद-विधायक निधि के कार्य भी समय पर पूरे हों

बैठक में सांसद एवं विधायक निधि के अंतर्गत स्वीकृत निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई और सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।

बैठक में लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, जल संसाधन विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना, लोक निर्माण विद्युत यांत्रिकी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, आदिम जाति कल्याण विभाग, नगरीय निकाय, CGMSC सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को अपने-अपने स्तर पर सतत निगरानी रखते हुए निर्माण कार्यों को पूर्ण करने को कहा गया।
बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कुमार अग्रवाल, नगर निगम आयुक्त डी.एन. कश्यप सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47