मतदाता जागरूकता अभियान: स्कूल-कॉलेजों में फार्म-6 भरवाने नोडल अधिकारी नियुक्त

मतदाता जागरूकता अभियान के तहत स्कूल-कॉलेजों में फार्म-6 भरवाने नोडल अधिकारी नियुक्त

अंबिकापुर | 16 जनवरी 2026 |मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिले में नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इस पहल का उद्देश्य 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके एवं आगामी तिथि में 18 वर्ष पूर्ण करने वाले पात्र युवाओं को मतदाता सूची से जोड़ना है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

हायर सेकेण्डरी विद्यालयों के लिए नोडल अधिकारी

समस्त हायर सेकेण्डरी विद्यालयों के ऐसे छात्र-छात्राएं, जो 01 जनवरी 2026 की स्थिति में 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं, तथा 17+ आयु वर्ग के वे विद्यार्थी जो 01 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करेंगे, उनका फार्म-6 भरवाया जाएगा।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

इन विद्यार्थियों से फार्म-6 का अग्रिम आवेदन प्राप्त कर Voters.eci.gov.in अथवा ECINET पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन भरवाने हेतु
 योगेश मिश्रा एवं रवि तिवारी,
सहायक संचालक, कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

महाविद्यालयों के लिए व्यवस्था

इसी प्रकार मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिले के समस्त महाविद्यालयों में 01 अक्टूबर 2026 की स्थिति में 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने हेतु फार्म-6 भरवाने की कार्यवाही संबंधित महाविद्यालयों के समस्त नोडल प्राध्यापक (SVEEP) द्वारा की जाएगी, जिन्हें इस कार्य के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

प्रशासन का उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र युवाओं को मतदाता सूची में शामिल कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करना है।