Advertisement

कायाकल्प योजना 2024-25: जिला चिकित्सालय सूरजपुर को प्रदेश में पहला स्थान, 139 स्वास्थ्य संस्थान सम्मानित

कायाकल्प योजना में जिला चिकित्सालय सूरजपुर को प्रदेश में पहला स्थान

04 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 36 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं 99 आयुष्मान आरोग्य मंदिर भी हुए सम्मानित

सूरजपुर/17 जनवरी 2026/कायाकल्प स्वच्छ अस्पताल योजना 2024-25 के अंतर्गत जिला चिकित्सालय सूरजपुर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिला चिकित्सालय ने 94.9 प्रतिशत अंक अर्जित कर यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। यह सफलता कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के मार्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सिविल सर्जन के निर्देशन में जिले में लगातार सुदृढ़ की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का परिणाम है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कायाकल्प योजना के घोषित परिणामों में सूरजपुर जिले के 04 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र — भैयाथान, प्रतापपुर, बिश्रामपुर एवं लटोरी — सहित 36 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं 99 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों ने भी 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर पुरस्कार हासिल किया है। यह उपलब्धि जिले के स्वास्थ्य तंत्र के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

उल्लेखनीय है कि कायाकल्प स्वच्छ अस्पताल योजना का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य संस्थाओं में स्वच्छता, साफ-सफाई, संक्रमण नियंत्रण एवं मरीजों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। योजना के तहत उन सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थानों को प्रोत्साहित एवं सम्मानित किया जाता है, जो निर्धारित मानक प्रोटोकॉल का प्रभावी ढंग से पालन करते हुए उत्कृष्ट कार्य करते हैं।

इस योजना के माध्यम से स्वास्थ्य संस्थानों में स्वच्छता के सतत मूल्यांकन, गुणवत्ता सुधार तथा सहकर्मी समीक्षा की संस्कृति को भी बढ़ावा दिया जाता है। जिला चिकित्सालय सूरजपुर की यह उपलब्धि न केवल जिले बल्कि पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत साबित होगी।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47