बलरामपुर जिले में आयोजित तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव में शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं और नवाचार एक ही मंच पर देखने को मिल रहे हैं। महोत्सव परिसर में 25 विभागों द्वारा लगाए गए विभागीय स्टॉल जनजागरूकता का प्रभावी माध्यम बने हैं, जहां आमजनों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ लाइव स्टॉल के माध्यम से हितग्राही कार्ड भी बनाए जा रहे हैं।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास, आदिवासी विकास, पुलिस, स्वास्थ्य, कृषि और डिजिटल इंडिया से जुड़े स्टॉल विशेष आकर्षण का केंद्र हैं। स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद, पीएम जनमन योजना, साइबर व सड़क सुरक्षा, तंबाकू नियंत्रण, जैविक व फूलों की खेती, माटीकला और ट्राइबल फूड स्टॉल को लोगों ने खूब सराहा। महोत्सव के माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ सीधे आमजन तक पहुंचाया जा रहा है।










