Advertisement

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सूरजपुर में पीएम सूर्य घर योजना के तहत सोलर सिस्टम का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत स्थापित सोलर सिस्टम का किया निरीक्षण

सूरजपुर | 18 जनवरी 2026 |मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को सूरजपुर विकासखंड के सरना पारा, पर्री निवासी श्रीमती राजकुमारी द्विवेदी के निवास पर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत स्थापित सोलर सिस्टम का निरीक्षण किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने श्रीमती द्विवेदी एवं उनके परिवारजनों से आत्मीय बातचीत की और योजना से मिलने वाले लाभों तथा उनके अनुभवों की जानकारी ली। परिवार द्वारा सौर ऊर्जा के उपयोग से बिजली बिल में हो रही बचत के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे न केवल बिजली खर्च में कमी आ रही है, बल्कि स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को भी बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने अधिक से अधिक पात्र परिवारों से इस योजना का लाभ उठाने की अपील की।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47