Advertisement

युवा उड़ान 2026: अंबिकापुर में 22 जनवरी को मेगा यूथ कार्यक्रम, आनंद कुमार और नीलोत्पल मृणाल करेंगे मार्गदर्शन

युवा उड़ान 2026: अंबिकापुर में 22 जनवरी को युवाओं का महाकुंभ, आनंद कुमार और नीलोत्पल मृणाल करेंगे मार्गदर्शन

अंबिकापुर, 21 जनवरी 2026/छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग एवं जिला प्रशासन सरगुजा के संयुक्त तत्वावधान में “युवा उड़ान 2026” कार्यक्रम का आयोजन 22 जनवरी 2026 को प्रातः 11:00 बजे अंबिकापुर के कलाकेन्द्र मैदान में किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को कैरियर मार्गदर्शन, व्यक्तित्व विकास और जीवन कौशल से जोड़ते हुए विकसित भारत की संकल्पना को सशक्त करना है।

कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने बुधवार को छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर एवं अपर कलेक्टर सुनील नायक ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान मंच व्यवस्था, बैठक प्रबंध, सुरक्षा, यातायात, चिकित्सा सुविधा, विद्युत व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया। निरीक्षण के समय एसडीएम अंबिकापुर श्री फागेश सिन्हा, संबंधित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री होंगे मुख्य अतिथि

“युवा उड़ान 2026” कार्यक्रम में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरगुजा सांसद श्री चिंतामणी महाराज करेंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

विशिष्ट अतिथियों में—

  • विधायक लुण्ड्रा प्रबोध मिंज
  • विधायक सीतापुर रामकुमार टोप्पो
  • अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण मंडल अनुराग सिंहदेव
  • राज्य युवा आयोग अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर
  • महापौर नगर पालिक निगम अंबिकापुर श्रीमती मंजूषा भगत
  • जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह
  • सभापति नगर पालिक निगम अंबिकापुर हरमिंदर सिंह टिन्नी
  • जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनारायण यादव
    शामिल रहेंगे।

आनंद कुमार और नीलोत्पल मृणाल करेंगे युवाओं को प्रेरित

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण देश के प्रख्यात शिक्षाविद एवं सुपर-30 के संस्थापक श्री आनंद कुमार तथा सुप्रसिद्ध लेखक-कवि श्री नीलोत्पल मृणाल का मार्गदर्शन रहेगा।
“विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़, विकसित सरगुजा – युवा उड़ान 2026” की थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में दोनों विशेषज्ञ युवाओं को शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं, कैरियर निर्माण और जीवन मूल्यों पर प्रेरक संबोधन देंगे।

इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में विभिन्न यूथ आइकॉन भी शामिल होंगे, जो युवाओं के साथ अपने अनुभव साझा कर उन्हें सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47