Advertisement

बलरामपुर: आंगनबाड़ी केंद्रों में 09-18 फरवरी तक “वजन त्यौहार”, बच्चों और माताओं की पोषण जांच

बलरामपुर: आंगनबाड़ी केंद्रों में 09 से 18 फरवरी तक मनाया जाएगा “वजन त्यौहार”

बलरामपुर/03 फरवरी 2026 – महिला एवं बाल विकास विभाग, रायपुर के निर्देशानुसार जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण और स्वच्छता संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत 09 फरवरी से 18 फरवरी 2026 तक सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में वजन त्यौहार मनाया जाएगा।

इस अवसर पर 0 से 6 वर्ष के बच्चों का वजन और ऊँचाई मापन किया जाएगा, उनका पोषण स्तर जाँचा जाएगा और उनके अभिभावकों को पोषण से संबंधित जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा, गर्भवती महिलाओं, शिशुवती माताओं और किशोरी बालिकाओं में एनीमिया स्तर की जांच की जाएगी और उन्हें पोषण व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाएगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएँ बच्चों और शिशुवती माताओं को पोषण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी देंगी और उनके स्वास्थ्य का उचित ध्यान रखने के लिए मार्गदर्शन करेंगी। इसके अतिरिक्त, इस अवसर पर विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी और लाभ प्राप्त करने हेतु लोगों को प्रेरित किया जाएगा।

वजन त्यौहार का उद्देश्य बच्चों और माताओं के पोषण स्तर में सुधार, स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना और समाज में पोषण सुरक्षा की दिशा में कदम बढ़ाना है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47