Advertisement

VB-G RAM G योजना: 125 दिन के रोजगार से गांवों को मिली नई ताकत, CM विष्णुदेव साय ने जताया PM मोदी का आभार

रायपुर।छत्तीसगढ़ में ग्रामीण रोजगार को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए VB-G RAM G योजना को नई ऊर्जा मिली है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस योजना को “रोजगार की नई गारंटी और गांवों की सच्ची शक्ति” बताते हुए इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि VB-G RAM G योजना के तहत ग्रामीण परिवारों को 125 दिनों का सुनिश्चित रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। इससे न केवल गांवों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, बल्कि ग्रामीण परिवारों की आय में वृद्धि होगी और उनका आर्थिक आधार मजबूत होगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना गांवों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। अधिक रोजगार के अवसर मिलने से पलायन रुकेगा, स्थानीय स्तर पर काम मिलेगा और हर घर-द्वार तक समृद्धि पहुंचेगी।

उन्होंने विश्वास जताया कि VB-G RAM G योजना से गांवों में विकास की नई लहर आएगी और छत्तीसगढ़ विकसित भारत के लक्ष्य की ओर और मजबूती से आगे बढ़ेगा। मुख्यमंत्री ने इसे केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी सोच का सशक्त उदाहरण बताया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47