37वीं फेडरेशन कप वॉलीबॉल चैंपियनशिप–2026 का रायपुर में शुभारंभ, CM विष्णुदेव साय ने खिलाड़ियों का बढ़ाया मनोबल

रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ वॉलीबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित 37वीं फेडरेशन कप वॉलीबॉल चैंपियनशिप–2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए और देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि वॉलीबॉल केवल एक खेल नहीं, बल्कि टीमवर्क, सहयोग और समन्वय की भावना सिखाने वाला माध्यम है। उन्होंने कहा कि जो खिलाड़ी मैदान में ईमानदारी और अनुशासन के साथ खेलता है, वही जीवन की हर परीक्षा में भी सफल होता है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ खिलाड़ियों को प्रोत्साहन दे रही है, ताकि वे राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि वैश्विक पटल पर भी देश और प्रदेश का नाम रोशन कर सकें। खेल अधोसंरचना, प्रशिक्षण और अवसरों को लगातार मजबूत किया जा रहा है।

उन्होंने सभी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर खेल संघ के पदाधिकारी, कोच, खिलाड़ी और बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

37वीं फेडरेशन कप वॉलीबॉल चैंपियनशिप को छत्तीसगढ़ के लिए खेल प्रतिभाओं को मंच देने वाला बड़ा आयोजन माना जा रहा है।