Advertisement

बलरामपुर की बिना देवी बनीं ऊर्जा आत्मनिर्भर, पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से मिली बिजली बिल से राहत

बलरामपुर, 04 फरवरी 2026/प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप प्रत्येक परिवार को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस योजना के माध्यम से लाभार्थियों को बढ़ते बिजली बिल से राहत मिल रही है, साथ ही वे स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को अपनाकर पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

नगर पंचायत राजपुर निवासी श्रीमती बिना देवी ने अपने घर की छत पर तीन किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित कर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लिया है। सोलर सिस्टम लगने के बाद उनके घर की अधिकांश विद्युत आवश्यकता अब सौर ऊर्जा से पूरी हो रही है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

श्रीमती बिना देवी बताती हैं कि सोलर संयंत्र स्थापना से पहले उन्हें प्रत्येक माह अधिक बिजली बिल का भुगतान करना पड़ता था, जिससे घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा था। बढ़ते बिजली बिल को देखते हुए उन्होंने सोलर पैनल लगाने का निर्णय लिया। अब सोलर रूफटॉप सिस्टम लगने के बाद वे बिजली बिल को लेकर निश्चिंत हैं और उनकी मासिक आर्थिक बचत भी हो रही है।

उन्होंने योजना को आमजन के लिए अत्यंत लाभकारी बताते हुए शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि यह योजना न केवल आर्थिक रूप से सहायक है, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए स्वच्छ ऊर्जा का मार्ग भी प्रशस्त करती है।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत रूफटॉप सोलर सिस्टम स्थापित करने पर केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा आकर्षक सब्सिडी प्रदान की जा रही है। योजना के तहत एक किलोवाट क्षमता पर 45 हजार रुपये, दो किलोवाट पर 90 हजार रुपये तथा तीन किलोवाट क्षमता पर कुल 1 लाख 08 हजार रुपये की अनुदान राशि दी जा रही है। इससे आम नागरिकों के लिए अपने घरों पर सोलर पैनल लगवाना और अधिक सुगम हो गया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47