Advertisement

महिला सैन्य पुलिस भर्ती रैली 23 फरवरी को कटनी में, बलरामपुर-रामानुजगंज की चयनित महिलाएं होंगी शामिल

बलरामपुर, 04 फरवरी 2026/जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी दी है कि सेना भर्ती कार्यालय जबलपुर एवं रायपुर के तत्वावधान में महिला सैन्य पुलिस के पद हेतु भर्ती रैली का आयोजन 23 फरवरी 2026 को पुलिस ग्राउंड झिंझरी, कटनी (मध्यप्रदेश) में किया जाएगा।

भारतीय सेना द्वारा 30 जून 2025 से 10 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) का आयोजन किया गया था। इस भर्ती रैली में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की वे महिला उम्मीदवार भाग लेंगी, जिन्होंने पूर्व में आयोजित ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.18.43
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.56.51
ChatGPT Image Aug 8, 2026, 10_06_26 PM

भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं दस्तावेज सत्यापन में सफल महिला उम्मीदवारों की चिकित्सा जांच 24 फरवरी 2026 को सेना अस्पताल, जबलपुर में की जाएगी।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि भर्ती रैली में शामिल होने वाली सभी योग्य महिला उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं, जो उनके पंजीकृत ई-मेल पते पर भी भेजे गए हैं।

भर्ती रैली में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड, रैली अधिसूचना के अनुसार सभी आवश्यक दस्तावेज तथा आधार कार्ड से लिंक मोबाइल फोन साथ लाना अनिवार्य होगा। साथ ही उम्मीदवारों से समय पर उपस्थित होकर भर्ती प्रक्रिया से संबंधित सभी निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

 

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM