Advertisement

PM Awas Yojana: लखनपुर के बलवीर मझवार का पक्का घर बना सपनों का आशियाना, सरकार की योजना से बदली ज़िंदगी

अंबिकापुर | 08 फरवरी 2026 |सरकार की हितग्राही मूलक योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। लखनपुर नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 05 में रहने वाले निवासी बलवीर मझवार, जिनका वर्षों पुराना कच्चा घर बरसात में गिर गया था। सीमित आय और आर्थिक तंगी के कारण उनके लिए पक्का मकान बनवाना संभव नहीं हो पा रहा था।

बलवीर मझवार ने बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति काफी कमजोर रही है और वे केवल थोड़ी-बहुत खेती-बाड़ी पर निर्भर हैं, जिससे परिवार का जैसे-तैसे गुजारा चलता था। ऐसे में पक्के घर का सपना अधूरा ही लग रहा था। इसी दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत आवेदन किया, जो स्वीकृत हो गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

योजना के तहत मिली सहायता से आज उनका पक्का घर बनकर तैयार हो गया है। नए घर में शिफ्ट होने के बाद वे बेहद खुश हैं। उन्होंने भावुक होकर कहा कि अब उन्हें बरसात और मौसम की मार का डर नहीं रहेगा और उन्हें एक सुरक्षित वातावरण भी मिलेगा।

बलवीर मझवार ने अपने पक्के घर के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की इस योजना ने उनके जैसे गरीब परिवार को सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर दिया है।

प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से जिले में अनेक जरूरतमंद परिवारों को पक्के घर की सौगात मिल रही है, जिससे उनका जीवन स्तर बेहतर हो रहा है और वे सुरक्षित, स्वच्छ एवं सम्मानजनक आवास में जीवन यापन कर पा रहे हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47