छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यसरगुजा
Trending

मनरेगा बचाओ संघर्ष: टीएस सिंहदेव के नेतृत्व में 11 किमी पदयात्रा, मोदी सरकार पर तीखा हमला, 400₹ न्यूनतम मजदूरी की मांग

सरगुजा में मनरेगा बचाओ संघर्ष के तहत पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के नेतृत्व में कांग्रेस की 11 किमी पदयात्रा, मनरेगा बहाली और 400 रुपये न्यूनतम मजदूरी की मांग, अमेरिका ट्रेड डील पर भी जताई गंभीर चिंता।

मनरेगा बचाओ संघर्ष: टीएस सिंहदेव के नेतृत्व में 11 किमी पदयात्रा, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

सरगुजा।मनरेगा योजना में किए जा रहे बदलावों के विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी आंदोलन ‘मनरेगा बचाओ संघर्ष’ के तहत आज सरगुजा जिले में पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव के नेतृत्व में उदयपुर और लखनपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों द्वारा 11 किलोमीटर से अधिक लंबी पदयात्रा निकाली गई।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

पदयात्रा का प्रथम चरण उदयपुर विकासखंड के ग्राम दावा से प्रारंभ होकर मनोहरपुर, विशुनपुर, मृगाडांड़, डुमरडीह होते हुए उदयपुर में समाप्त हुआ। इस दौरान मनरेगा को बहाल करने एवं न्यूनतम मजदूरी 400 रुपये प्रतिदिन करने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन तहसीलदार उदयपुर को सौंपा गया।

वहीं दूसरे चरण में लखनपुर विकासखंड के ग्राम कोसगा से ग्राम बंधा तक लगभग 3 किलोमीटर की पदयात्रा की गई। दोनों विकासखंडों में आयोजित इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।


मनरेगा खत्म कर ग्रामीणों को कारपोरेट का बंधुआ मजदूर बनाया जा रहा: टीएस सिंहदेव

ग्राम दावा में पदयात्रा प्रारंभ करने से पूर्व जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि—

“जो विचारधारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या की दोषी रही है, वही आज सत्ता में बैठकर मनरेगा जैसी लोककल्याणकारी योजना को खत्म कर ग्रामीण मजदूरों से उनके रोजगार का अधिकार छीन रही है।”

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

उन्होंने कहा कि मनरेगा ने संकट के समय लाखों गरीब परिवारों को रोजगार की गारंटी दी, लेकिन अब इसे कमजोर कर राज्यों पर आर्थिक बोझ डालकर केंद्र सरकार इस योजना को समाप्त करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

टीएस सिंहदेव ने कहा कि मोदी सरकार ग्रामीणों को उनके गांवों से बेदखल कर कारपोरेट कंपनियों के लिए सस्ता श्रम उपलब्ध कराने की साजिश कर रही है। यदि सरकार सच में मजदूरों की हितैषी है तो मनरेगा को पूर्ण रूप से बहाल करे और न्यूनतम मजदूरी 400 रुपये तय करे।


अमेरिका ट्रेड डील पर भी उठाए गंभीर सवाल

पदयात्रा के दौरान मीडिया द्वारा भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर पूछे गए सवाल पर टीएस सिंहदेव ने कहा कि—

“मनरेगा को कमजोर कर ग्रामीण मजदूरों को बेरोजगार किया जा रहा है और दूसरी ओर अमेरिका के साथ ट्रेड डील कर देश के किसानों पर कुठाराघात किया जा रहा है।”

उन्होंने आशंका जताई कि 0 प्रतिशत टैरिफ पर अमेरिकी गेहूं, मक्का, दलहन और तिलहन भारत आने से देश के किसानों को भारी नुकसान होगा।

उन्होंने डेयरी उत्पादों को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि अमेरिका से आने वाला ‘ब्लड मिल्क’ भारतीय संस्कृति और स्वास्थ्य दोनों के लिए खतरनाक हो सकता है।

“क्या मोदी सरकार देशवासियों को अमेरिका का ब्लड मिल्क पिलाने जा रही है? इस पर सरकार को स्पष्ट जवाब देना चाहिए।”


इन नेताओं की रही प्रमुख उपस्थिति

पदयात्रा के दौरान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे—

  • जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री बालकृष्ण पाठक
  • संभागीय प्रभारी जे.पी. श्रीवास्तव
  • जिला प्रभारी डॉ. प्रेमसाय सिंह
  • विक्रमादित्य सिंहदेव
  • ओमप्रकाश सिंह
  • अमित सिंहदेव
  • बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं कांग्रेस कार्यकर्ता
Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!