Advertisement

अंबिकापुर: समय-सीमा बैठक में कलेक्टर अजीत वसंत के सख्त निर्देश, मैनपाट महोत्सव तैयारियों की समीक्षा

समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त निर्देश, मैनपाट महोत्सव तैयारियों की गहन समीक्षा

अंबिकापुर, 09 फरवरी 2026।कलेक्टर अजीत वसंत ने सोमवार को जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर जिले में संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अवकाश पर जाने से पूर्व अनिवार्य रूप से अनुमति लेना सुनिश्चित करें, अन्यथा बिना सूचना के अनुपस्थित रहने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी बैठक में अद्यतन विभागीय जानकारी के साथ उपस्थित हों तथा पूर्व में दिए गए निर्देशों की प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत करें।


अपार आईडी में शत-प्रतिशत एंट्री के निर्देश

कलेक्टर वसंत ने अपार आईडी (APAAR ID) में बच्चों की प्रविष्टि की जानकारी लेते हुए शत-प्रतिशत एंट्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए जन्म प्रमाण पत्र अनिवार्य है, अतः शिक्षा विभाग सर्वे कर ऐसे बच्चों की सूची तैयार करे जिनका जन्म प्रमाण पत्र नहीं बना है और शीघ्र संबंधित एसडीएम को उपलब्ध कराए।


वनाधिकार पट्टा नामांतरण एक माह में पूर्ण करने के निर्देश

कलेक्टर ने वनाधिकार पट्टों के नामांतरण को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए राजस्व एवं वन विभाग को एक माह के भीतर फौती नामांतरण पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त को आश्रम छात्रावासों के निरीक्षण हेतु अधिकारियों की ड्यूटी आदेश जारी करने तथा सभी एसडीएम को नियमित निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेने के निर्देश दिए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उन्होंने छात्रावासों में खेल सामग्री उपलब्ध कराने हेतु कार्ययोजना बनाने के निर्देश भी दिए।


पीडीएस राशन वितरण एवं डीएमएफ भर्ती की समीक्षा

बैठक में जिला खाद्य अधिकारी से पीडीएस दुकानों में राशन वितरण की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने समय पर एवं व्यवस्थित वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही डीएमएफ अंतर्गत रिक्त पदों की भर्ती और पीवीटीजी युवाओं को रोजगार से संबंधित जानकारी भी ली गई।


धान उठाव में तेजी लाने के निर्देश

कलेक्टर श्री वसंत ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के उपरांत उपार्जन केंद्रों से धान उठाव की समीक्षा करते हुए 28 फरवरी तक उठाव कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस कार्य में गंभीरता से भौतिक सत्यापन कराने पर भी बल दिया।


मैनपाट महोत्सव की तैयारियों की व्यापक समीक्षा

बैठक में कलेक्टर ने आगामी मैनपाट महोत्सव की तैयारियों की गहन समीक्षा की। उन्होंने बताया कि महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का जिले में आगमन प्रस्तावित है, इसलिए सभी तैयारियां गुणवत्तापूर्ण ढंग से एवं समय पर पूर्ण की जाएं।

उन्होंने विभागों को लोकार्पण-भूमिपूजन, विभागीय स्टॉल, हितग्राही सामग्री वितरण, डोम निर्माण, मंच व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रम, कलाकारों की व्यवस्था, आमंत्रण पत्र, सजावट, लाइट, साउंड सिस्टम, पेयजल, चलित शौचालय और सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


इनकी रही उपस्थिति

बैठक में जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर सुनील नायक, राम सिंह ठाकुर, अमृत लाल ध्रुव, नगर निगम आयुक्त डी.एन. कश्यप, सभी एसडीएम एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47