Advertisement

अंबिकापुर: 10 फरवरी से फाइलेरिया मुक्ति अभियान, 25 फरवरी तक चलेगा सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम

अंबिकापुर: 10 फरवरी से फाइलेरिया मुक्ति अभियान, 25 फरवरी तक चलेगा सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम

अंबिकापुर 09 फरवरी 2026/ राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत फाइलेरिया मुक्ति अभियान अंतर्गत सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम 2026 का शुभारंभ 10 फरवरी से किया जाएगा।

जिला मलेरिया एवं वेक्टर जनित रोग नियंत्रण अधिकारी ने बताया कि 10, 11 एवं 12 फरवरी 2026 को स्कूल, आंगनबाड़ी, कॉलेज, हाउसिंग सोसाइटी, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन तथा आवश्यकतानुसार अन्य स्थानों पर बूथ लगाकर दवा सेवन कराया जाएगा। इसके पश्चात 13 फरवरी से 22 फरवरी 2026 तक घर-घर जाकर फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन दवा प्रशासकों द्वारा कराया जाएगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

छूटे हुए व्यक्तियों को 23, 24 एवं 25 फरवरी 2026 को दवा का सेवन कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाए जाने हेतु सामूहिक दवा सेवन गतिविधि में कुल 3691 दवा प्रशासक दवा खिलाएंगे तथा 369 सुपरवाइजरों के माध्यम से निगरानी की जाएगी।

समस्त विकासखंडों के लिए जिला स्तर से विकासखंड नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। कलेक्टर अजीत वसंत ने समस्त जिलेवासियों से अपील की है कि वे फाइलेरिया (हाथीपांव) से बचाव हेतु फाइलेरिया रोधी दवाओं का सेवन कर जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाने में सहयोग करें।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47