महिला सेना पुलिस भर्ती रैली 23 फरवरी को कटनी में, 33 जिलों की अभ्यर्थी होंगी शामिल

महिला सेना पुलिस भर्ती रैली 23 फरवरी को कटनी में, 33 जिलों की सफल अभ्यर्थी होंगी शामिल

सूरजपुर, 12 फरवरी 2026। भारतीय सेना द्वारा महिला सेना पुलिस पद के लिए भर्ती रैली का आयोजन 23 फरवरी 2026 को पुलिस ग्राउंड झिन्झारी, कटनी (मध्य प्रदेश) में किया जाएगा। इस भर्ती रैली में सेना भर्ती कार्यालय रायपुर (छत्तीसगढ़) के अंतर्गत आने वाले सभी 33 जिलों की वे महिला उम्मीदवार शामिल होंगी, जिन्होंने कॉमन एंट्रेस एग्जाम (CEE) सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किया है।

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

भारतीय सेना द्वारा 30 जून 2025 से 10 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (CEE) आयोजित की गई थी। केवल उसी परीक्षा में सफल महिला अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में सम्मिलित होने की अनुमति दी जाएगी। शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं दस्तावेज सत्यापन में सफल महिला उम्मीदवारों की चिकित्सा जांच 24 फरवरी 2026 को सेना अस्पताल जबलपुर में कराई जाएगी।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

एडमिट कार्ड वेबसाइट पर उपलब्ध

भर्ती रैली में सम्मिलित होने वाली योग्य महिला उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। साथ ही अभ्यर्थियों को ईमेल एवं एसएमएस के माध्यम से भी सूचना भेजी गई है।

जरूरी दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य

भर्ती रैली में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड, रैली अधिसूचना में उल्लिखित सभी आवश्यक दस्तावेज तथा आधार कार्ड से लिंक मोबाइल फोन साथ लाना अनिवार्य होगा।

संपर्क जानकारी

इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय, नया रायपुर के दूरभाष क्रमांक 07771-2965212 एवं 07771-2965214 पर संपर्क किया जा सकता है।