Advertisement

बलरामपुर में एनीमिया मुक्त भारत अभियान पर संयुक्त प्रशिक्षण, विभागीय समन्वय पर जोर

बलरामपुर में एनीमिया मुक्त भारत अभियान को लेकर विभागों का संयुक्त प्रशिक्षण, समन्वय पर दिया गया विशेष जोर

बलरामपुर, 12 फरवरी 2026।एनीमिया मुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के सभाकक्ष में शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग का संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विभागीय समन्वय को सुदृढ़ करना, समयबद्ध रिपोर्टिंग सुनिश्चित करना तथा लक्षित समूहों तक सेवाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करना रहा।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजय कुमार सिंह ने कहा कि एनीमिया मुक्त समाज के निर्माण के लिए सभी विभागों का आपसी समन्वय, प्रतिबद्धता एवं सतत निगरानी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों, किशोरियों एवं गर्भवती महिलाओं को आयरन-फोलिक एसिड की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

डॉ. सिंह ने दवा वितरण, उपभोग एवं प्रगति की शत-प्रतिशत एवं समयबद्ध रिपोर्टिंग पर विशेष जोर देते हुए कहा कि संतुलित एवं पौष्टिक आहार, नियमित आयरन-फोलिक एसिड सेवन तथा समय पर जांच के माध्यम से एनीमिया पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। उन्होंने बच्चों के मानसिक एवं शारीरिक विकास पर एनीमिया के दुष्प्रभावों को रेखांकित करते हुए जन-जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता बताई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

अभियान पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण एवं व्यावहारिक मार्गदर्शन

प्रशिक्षण सत्र में दिव्य किशोर गुप्ता ने एनीमिया मुक्त भारत अभियान पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण देते हुए अभियान के प्रमुख घटकों, एनीमिया की पहचान, रोकथाम एवं उपचार, साप्ताहिक आयरन फोलिक एसिड अनुपूरण, गर्भवती महिलाओं, किशोर-किशोरियों एवं बच्चों में हीमोग्लोबिन जांच, पोषण परामर्श, कृमिनाशक दवा सेवन तथा व्यवहार परिवर्तन संचार गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने लक्ष्य समूह आधारित रणनीति, माइक्रोप्लानिंग, दवा उपलब्धता, स्टॉक प्रबंधन तथा ऑनलाइन-ऑफलाइन रिपोर्टिंग प्रणाली पर भी व्यावहारिक मार्गदर्शन दिया। साथ ही जमीनी स्तर पर आने वाली चुनौतियों एवं उनके समाधान पर भी चर्चा की गई।

एनीमिया मुक्त जिला बनाने का लिया संकल्प

प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंत में सभी विभागों ने आपसी समन्वय से कार्य करते हुए जिले में एनीमिया की दर में कमी लाने तथा एनीमिया मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी, परियोजना अधिकारी, खंड कार्यक्रम प्रबंधक सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47