Advertisement

बलरामपुर में अवैध ईंट भट्टों पर बड़ी कार्रवाई, 16 भट्टों से 30 लाख ईंट जब्त

बलरामपुर, 13 फरवरी 2026/ कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के निर्देशानुसार जिले में अवैध ईंट भट्टों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी वाड्रफनगर नीरनिधि नंदेहा के नेतृत्व में राजस्व एवं संयुक्त टीम द्वारा ग्राम रामनगर एवं पंडरी में संचालित अवैध ईंट भट्टों पर प्रभावी कार्रवाई की गई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

अनुविभागीय अधिकारी वाड्रफनगर एवं तहसीलदार वाड्रफनगर की संयुक्त टीम ने 12 अवैध ईंट भट्टों से लगभग 22 लाख अवैध रूप से निर्मित ईंट जब्त की। वहीं, तहसीलदार रघुनाथनगर द्वारा 4 अवैध ईंट भट्टों पर कार्रवाई करते हुए लगभग 8 लाख ईंट जब्त की गई।

इस प्रकार जिले में कुल 16 अवैध ईंट भट्टों से लगभग 30 लाख ईंट जब्त की गई हैं। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि बिना अनुमति संचालित किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसी कार्रवाई सतत जारी रहेगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47