Advertisement

रामचन्द्रपुर में विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन पर कार्यशाला, मंत्री रामविचार नेताम रहे मुख्य अतिथि

बलरामपुर, 13 फरवरी 2026/ प्रदेश के आदिम जाति विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण, जैव प्रौद्योगिकी, मछली पालन एवं पशुधन विकास विभाग मंत्री रामविचार नेताम की उपस्थिति में जनपद पंचायत रामचन्द्रपुर में विकसित भारत के संकल्प को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के उद्देश्य से विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (वीबी जी राम जी) विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि मंत्री रामविचार नेताम ने अपने संबोधन में कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य तभी साकार होगा जब ग्राम पंचायत स्तर पर योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन एवं स्थानीय सहभागिता सुनिश्चित होगी। उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से आपसी समन्वय, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

उन्होंने जल संरक्षण एवं आपदा प्रबंधन को वर्तमान समय की आवश्यकता बताते हुए प्रत्येक ग्राम पंचायत को अपनी कार्ययोजना में इन्हें प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कार्यशाला में मिशन के अंतर्गत ग्राम स्तर पर ठोस एवं व्यवहारिक कार्ययोजना तैयार करने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों द्वारा जल संरक्षण, भू-जल संवर्धन, अधोसंरचना विकास, ग्रामीण आजीविका सृजन, आपदा निवारण एवं सामुदायिक संसाधनों के सुदृढ़ीकरण से संबंधित विषयों पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया।

साथ ही बताया गया कि वीबी जी राम जी मिशन के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने, स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग और युवाओं एवं महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने की दिशा में योजनाबद्ध प्रयास किए जाएंगे।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष मुंद्रिका सिंह, उपाध्यक्ष सुनील तिवारी, जनपद सदस्य, पूर्व जनपद सदस्य भानुप्रकाश दीक्षित, गणमान्य नागरिक सीताराम गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, नारद गुप्ता एवं शर्मिला गुप्ता सहित ग्राम पंचायतों के सरपंच, पंच, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

इसके अलावा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) रामानुजगंज आनंद नेताम, जनपद सीईओ रणवीर साय सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47