Advertisement

बलरामपुर में एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण, सर्वाइकल कैंसर रोकथाम पर दिया गया जोर

बलरामपुर, 13 फरवरी 2026/ जिले में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान को प्रभावी एवं व्यवस्थित रूप से लागू करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में जिले के सभी विकासखंडों से बीएमओ, बीडीएम, प्रत्येक विकासखंड से एक मेडिकल ऑफिसर, सेक्टर प्रभारी, सेक्टर सुपरवाइजर, कोल्ड चेन हैंडलर, स्टाफ नर्स एवं एएनएम सहित मैदानी स्वास्थ्य अमला उपस्थित रहा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजय कुमार सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एचपीवी टीकाकरण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह टीका सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा कैंसर) की रोकथाम में अत्यंत प्रभावी सिद्ध हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित एवं जागरूक स्वास्थ्य कर्मियों के माध्यम से अभियान को जमीनी स्तर तक सफलतापूर्वक लागू किया जा सकता है, जिससे अधिक से अधिक किशोरियों को इस जीवन रक्षक टीके का लाभ मिल सके।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

प्रशिक्षण सत्र का संचालन भोपाल से आए विशेषज्ञ डॉ. अमित तिवारी द्वारा किया गया। उन्होंने प्रतिभागियों को एचपीवी टीकाकरण की संपूर्ण प्रक्रिया, लक्ष्य आयु वर्ग, सुरक्षित कोल्ड चेन प्रबंधन, रिपोर्टिंग प्रणाली तथा संभावित प्रतिकूल घटनाओं के प्रबंधन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही मैदानी स्तर पर आने वाली संभावित चुनौतियों और उनके समाधान पर भी चर्चा की गई।

कार्यक्रम में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अनुज टोप्पो ने कहा कि यह प्रशिक्षण आगामी एचपीवी टीकाकरण अभियान को गति प्रदान करेगा और जिले में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47