कोरबा में आरजीआई पोर्टल से ऑनलाइन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 16 फरवरी को प्रशिक्षण

आरजीआई पोर्टल से ऑनलाइन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 16 फरवरी को कोरबा में प्रशिक्षण

कोरबा, 15 फरवरी 2026/आरजीआई पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन जन्म एवं मृत्यु पंजीयन प्रणाली को प्रभावी रूप से लागू करने के उद्देश्य से 16 फरवरी 2026, सोमवार को जनपद पंचायत कोरबा के सभाकक्ष में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

प्रशिक्षण का आयोजन प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक दो सत्रों में किया जाएगा। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जाएगा।


स्वास्थ्य संस्थानों के लिए सुबह सत्र

जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि प्रातः 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक निम्न संस्थाओं के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा —

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d
  • जिला चिकित्सालय कोरबा
  • शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ढोढ़ीपारा
  • एसईसीएल कोरबा (मुड़ापार)
  • सीएसईबी पूर्व
  • ईएसआईसी अस्पताल कोरबा
  • समस्त सामुदायिक, प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्र, विकासखंड कोरबा

नगर पालिका एवं ग्राम पंचायत सचिवों के लिए दोपहर सत्र

इसी तरह दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक नगर पालिका कोरबा तथा जनपद पंचायत कोरबा अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।


प्रशिक्षण का उद्देश्य

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य जन्म एवं मृत्यु पंजीयन प्रक्रिया को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सरल, पारदर्शी और त्वरित बनाना, साथ ही आरजीआई पोर्टल के सही उपयोग की जानकारी देना है, जिससे आम नागरिकों को समय पर प्रमाण पत्र उपलब्ध कराए जा सकें।