Advertisement

राजनांदगांव में स्मार्ट मीटर पखवाड़ा: 145 उपभोक्ताओं ने दिया सकारात्मक फीडबैक, 75 ने किया ‘मोर बिजली ऐप’ डाउनलोड

राजनांदगांव, 19 फरवरी 2026/छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई एवं कबीरधाम जिलों के सभी वितरण केन्द्रों में स्मार्ट मीटर पखवाड़ा के तहत व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य आम नागरिकों को स्मार्ट मीटर की आधुनिक सुविधाओं से अवगत कराना एवं उनका अधिकतम लाभ दिलाना है।

इसी क्रम में राजनांदगांव शहर के कैलाश नगर स्थित विद्युत कार्यालय परिसर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बिजली विभाग के अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर की उपयोगिता, सटीक बिलिंग प्रणाली, बिजली खपत की पारदर्शिता और रियल-टाइम मॉनिटरिंग की विस्तृत जानकारी दी।

नुक्कड़ नाटक से मिला जागरूकता का संदेश

स्मार्ट मीटर पखवाड़ा के अंतर्गत आकर्षक नुक्कड़ नाटकों का मंचन किया गया, जिसके माध्यम से आम जनता को सरल एवं मनोरंजक तरीके से स्मार्ट मीटर के लाभों की जानकारी दी गई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

‘मोर बिजली ऐप’ से मोबाइल पर खपत की निगरानी

कार्यक्रम के दौरान उपभोक्ताओं को ‘मोर बिजली ऐप’ डाउनलोड करवाया गया, जिससे वे हर आधे घंटे में वास्तविक समय में बिजली खपत की निगरानी कर सकें। इस अवसर पर शहर के पश्चिम एवं पूर्वी जोन से 145 उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर को लेकर सकारात्मक फीडबैक दिया, जबकि 75 उपभोक्ताओं ने मौके पर ही अपने मोबाइल में ‘मोर बिजली ऐप’ डाउनलोड किया।

अधिकारियों ने दी तकनीकी जानकारी

कार्यक्रम में राजनांदगांव वृत्त के अधीक्षण अभियंता शंकेश्वर कंवर, ईई राजनांदगांव संभाग कौशलेन्द्र पाण्डे, सहायक अभियंता रोहित मंडावी, प्रकाश नारायण वर्मा, कनिष्ठ अभियंता कीर्ति देशमुख, सुश्री नेहा गढ़पायले, जीनस पावर की टीम एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को ऐप के माध्यम से रियल-टाइम मॉनिटरिंग, ऊर्जा बचत एवं ऑनलाइन बिल भुगतान प्रक्रिया की जानकारी दी।

भ्रांतियां दूर कर आधुनिक बिजली सेवाओं की ओर कदम

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को आधुनिक तकनीक से सशक्त बनाना, स्मार्ट मीटर को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करना एवं पारदर्शी, सटीक और निर्बाध बिजली सेवाएं उपलब्ध कराना है। अभियान के माध्यम से उपभोक्ताओं को ऊर्जा की बचत एवं दक्ष उपयोग के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47