Advertisement

बलरामपुर में डीएमएफ, सड़क सुरक्षा व पशु रोगी कल्याण समिति की बैठक, मंत्री रामविचार नेताम ने दिए निर्देश

बलरामपुर में डीएमएफ, सांसद सड़क सुरक्षा एवं पशु रोगी कल्याण समिति की संयुक्त बैठक, मंत्री रामविचार नेताम हुए वर्चुअल शामिल

बलरामपुर | 19 फरवरी 2026|जनपद पंचायत राजपुर के सभाकक्ष में जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) की शासी परिषद, सांसद सड़क सुरक्षा समिति एवं जिला पशु रोगी कल्याण समिति की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रदेश के आदिम जाति विकास, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए।

इस अवसर पर सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज, सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैंकरा, प्रतापपुर विधायक श्रीमती शकुंतला पोर्ते, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हीरामुनी निकुंज, कलेक्टर राजेन्द्र कटारा, पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर, वनमंडलाधिकारी  आलोक वाजपेयी, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर, अपर कलेक्टर आर.एन. पाण्डेय, सहित जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


डीएमएफ कार्यों की समीक्षा, 2025-26 कार्ययोजना को लेकर निर्देश

मंत्री श्री रामविचार नेताम ने जिला खनिज संस्थान न्यास के अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विगत वर्ष में स्वीकृत एवं पूर्ण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के महत्वपूर्ण कार्यों एवं 2025-26 की प्रस्तावित कार्ययोजना, डीएमएफ मद से प्राप्त राशि, व्यय विवरण एवं कार्यों की प्रगति की विस्तृत प्रस्तुति दी।


सड़क सुरक्षा पर सख्ती, हेलमेट-सीट बेल्ट अनिवार्य करने के निर्देश

सांसद सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में मंत्री श्री नेताम ने तेज रफ्तार व नशे में वाहन चलाने वालों पर सख्त चालानी कार्रवाई के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि—

  • हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य कराया जाए
  • हाट-बाजारों में जागरूकता अभियान चलाया जाए
  • यातायात नियमों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाई जाए

सांसद चिंतामणि महाराज ने जिले में सड़क दुर्घटनाएं कम करने के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण में तेजी, नाली एवं जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक श्री वैभव बैंकर ने बताया कि अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट एवं दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी की जाएगी।


जिला पशु रोगी कल्याण समिति की बैठक

बैठक में उप संचालक (पशु चिकित्सा सेवाएं) द्वारा अब तक किए गए कार्यों एवं आगामी प्रस्तावों की जानकारी दी गई। इस दौरान—

  • पंजीयन शुल्क निर्धारण
  • आवश्यक संसाधनों की खरीदी
  • तकनीकी मशीनों की उपलब्धता

संबंधी प्रस्तावों पर चर्चा कर अनुमोदन किया गया।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47