Advertisement

पंकज झा में साहस है तो भाजपा नेताओं के धान बिक्री रिकॉर्ड जारी करें – कांग्रेस का हमला

पंकज झा में साहस है तो विष्णुदेव साय, अरुण साव, किरण देव के धान बेचने का रिकॉर्ड जारी करें – कांग्रेस

रायपुर, 01 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मुख्यमंत्री के सलाहकार पंकज झा के बयान को स्तरहीन करार देते हुए तीखा हमला बोला है। प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि यदि पंकज झा में साहस है, तो वे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर और धर्मलाल कौशिक के धान बिक्री और भुगतान का रिकॉर्ड सार्वजनिक करें।

सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनका परिवार पीढ़ी दर पीढ़ी परंपरागत उन्नत कृषक रहे हैं। उन्होंने अपनी मेहनत से खेती कर धान उपजाया है, ऐसे में धान के भुगतान को लेकर सवाल खड़ा करना पूरी तरह अनुचित और दुर्भावनापूर्ण है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उन्होंने कहा कि साय सरकार ने बघेल परिवार पर कोई अहसान नहीं किया है। यह किसानों के अधिकार का भुगतान है, जिसे भाजपा राजनीतिक हथकंडे के रूप में इस्तेमाल कर रही है।

25 लाख मीट्रिक टन कम धान खरीदी, 7 लाख किसान नहीं बेच पाए धान

प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख ने आरोप लगाया कि साय सरकार ने इस वर्ष लक्ष्य से 25 लाख मीट्रिक टन कम धान खरीदा, जिससे 7 लाख किसान धान बेचने से वंचित रह गए। लाखों किसानों का जबरन रकबा सरेंडर कराया गया, लेकिन इन गंभीर मुद्दों पर पंकज झा पूरी तरह मौन रहे।

उन्होंने कहा कि आज पंकज झा सरकार की चाटुकारिता में मुख्यमंत्री के सलाहकार पद की गरिमा को भी भूलकर बयानबाजी कर रहे हैं, जो बेहद निंदनीय है।

भाजपा नेताओं के धान भुगतान का रिकॉर्ड सार्वजनिक करने की मांग

कांग्रेस ने मांग की कि भाजपा सरकार पारदर्शिता दिखाते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, अरुण साव, किरण देव सिंह समेत सभी भाजपा नेताओं के धान विक्रय एवं भुगतान का संपूर्ण रिकॉर्ड सार्वजनिक करे, ताकि सच्चाई जनता के सामने आ सके।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47