कृषक उन्नति योजना का लाभ लेकर भी कांग्रेस फैला रही झूठ – मितुल कोठारी का हमला

कृषक उन्नति योजना का लाभ लेकर भी कांग्रेस फैला रही झूठ – मितुल कोठारी

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

रायपुर, 01 मार्च 2026। भारतीय जनता पार्टी द्वारा रविवार को सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक कार्टून के मद्देनजर पार्टी के सोशल मीडिया सेल के प्रदेश संयोजक मितुल कोठारी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं पर तीखा हमला बोला है।

मितुल कोठारी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार द्वारा लागू ‘कृषक उन्नति योजना’ के अंतर्गत धान के अंतर की राशि (बोनस) का लाभ लेने के बावजूद कांग्रेस नेता जनता के बीच भ्रम फैलाने और झूठ परोसने का कार्य कर रहे हैं। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि जो नेता स्वयं सरकार की योजना का लाभ उठा रहे हैं, वही सार्वजनिक मंचों पर सरकार की नीयत पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कृषक उन्नति योजना किसानों के हित में बनाई गई एक ऐतिहासिक योजना है, जिसके माध्यम से प्रदेश के लाखों किसानों को सीधे आर्थिक लाभ पहुंचाया जा रहा है। बावजूद इसके कांग्रेस नेताओं द्वारा सरकार की नीतियों को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है, जो जनता को गुमराह करने की साजिश है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

कांग्रेस पर दोहरा चरित्र अपनाने का आरोप

मितुल कोठारी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं का दोहरा चरित्र अब जनता के सामने उजागर हो चुका है। एक ओर वे स्वयं बोनस की राशि प्राप्त कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया और प्रेस वक्तव्यों के जरिए सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और धान खरीदी, बोनस भुगतान, समर्थन मूल्य और कृषक उन्नति योजना जैसी योजनाओं के जरिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रही है।

सोशल मीडिया कार्टून पर कांग्रेस की आपत्ति को बताया राजनीतिक नौटंकी

भाजपा सोशल मीडिया सेल के प्रदेश संयोजक ने कहा कि सोशल मीडिया पर साझा किया गया कार्टून राजनीतिक व्यंग्य है, जिसे कांग्रेस जानबूझकर विवाद का रूप दे रही है। यह कांग्रेस की बौखलाहट को दर्शाता है, क्योंकि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की नीतियों से संतुष्ट है।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भाजपा सरकार किसानों, युवाओं, महिलाओं और श्रमिकों के हित में और भी प्रभावी योजनाएं लागू करेगी, जिससे छत्तीसगढ़ को विकसित और समृद्ध राज्य बनाने का लक्ष्य पूरा होगा।