Advertisement

धमतरी में 13 मार्च को महा रोजगार मेला, 400 युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य

13 मार्च को लगेगा महा रोजगार मेला, 400 युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य

धमतरी | 9 मार्च 2026| जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 13 मार्च 2026 को लाइवलिहुड कॉलेज धमतरी में महा रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला कलेक्टर सह अध्यक्ष जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज Abinash Mishra के निर्देश पर आयोजित किया जा रहा है।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि जिले के विभिन्न व्यावसायिक केन्द्रों, “युवा” कार्यक्रमों और विभिन्न सेक्टरों में कौशल प्रशिक्षण प्राप्त बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए इस रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में विभिन्न सेक्टरों की प्रतिष्ठित कंपनियों और नियोजकों को आमंत्रित किया गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

रोजगार मेले में आईटी, कंस्ट्रक्शन, इलेक्ट्रॉनिक्स, हार्डवेयर, सुरक्षा गार्ड, रिटेल और ऑटोमोटिव सहित कई क्षेत्रों की कंपनियां भाग लेंगी। इन कंपनियों के माध्यम से युवाओं को अलग-अलग पदों पर नौकरी के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

इस रोजगार मेले में कंप्यूटर ऑपरेटर, सॉफ्टवेयर डिजाइनर, इलेक्ट्रीशियन, कंप्यूटर हार्डवेयर रिपेयर, प्लंबर, सेल्समैन, सुरक्षा गार्ड और टैक्सी ड्राइवर जैसे पदों के लिए लगभग 400 युवाओं के नियोजन का लक्ष्य रखा गया है।

प्रशासन ने स्थानीय स्तर के नियोजकों को प्राथमिकता देते हुए जिला रोजगार कार्यालय को संबंधित कंपनियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही रोजगार मेले में भाग लेने वाले नियोजकों की जानकारी पहले से ही लाइवलीहुड कॉलेज धमतरी को उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है।

प्रशासन का उद्देश्य जिले के अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सार्थक पहल करना है।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47