Advertisement

सूरजपुर पुलिस ने अपहरण व अनाचार के फरार आरोपी को उत्तरप्रदेश से पकड़ा।

सूरजपुर पुलिस ने अपहरण व अनाचार के फरार आरोपी को उत्तरप्रदेश से पकड़ा।

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़/सूरजपुर: दिनांक 16.03.2019 को थाना चांदनी क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिक पुत्री 01.03.2019 से घर से बिना बनाये कहीं चली गई

किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है। कि रिपोर्ट पर थाना चांदनी में धारा 363, 365, 366, 376 भादवि व पास्को एक्ट की धारा 5, 6 के तहत विवेचना दौरान अपहृता की पतासाजी कर 05.08.2019 को उत्तरप्रदेश से बरामद किया गया, प्रकरण में आरोपी फरार था।
पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्रीमती भावना गुप्ता*ने जिले में पदस्थापना के तुरंत बाद थाना-चौकी प्रभारियों की बैठक लेकर गंभीर अपराध खासकर महिला संबंधी अपराधों की विवेचना में कोताही न बरतते हुए फरार आरोपियों की पतासाजी गंभीरतापूर्वक करते हुए जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

एसडीओपी ओड़गी मंजूलता बाज के मार्गदर्शन में मामले में फरार चल रहे आरोपी के बारे में बीते दिन थाना चांदनी की पुलिस को नई तकनीक एवं विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम जिला हसनपुर उत्तरप्रदेश पहुंची और आरोपी गुड्डू सिंह को उसके गांव के जंगल से लगभग 4 किलो मीटर पैदल चलकर घेराबंदी कर पकड़ा और विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी चांदनी शिवकुमार खुटे, प्रधान आरक्षक मानसिंह, आरक्षक किशोर यादव, युवराज यादव, रौशन सिंह, विनोद सारथी व रविराज पाण्डेय सक्रिय रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47